Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: शेर के सिर को सहला रही थी महिला, यूजर्स बोले - वो बिल्ली नहीं है!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला शेर के सिर को सहलाती हुई नजर आ रही है. इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं.

Viral Video: शेर के सिर को सहला रही थी महिला, यूजर्स बोले - वो बिल्ली नहीं है!

Lion viral video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: लोगों को भी ऐसी चीजों का शौक होता है जिसके बारे में आप जानकर हैरान रह जाएंगे. हाल के दिनों में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें एक महिला शेर और शेरनी के पास खड़ी नजर आ रही है. इस वीडियो के वायरल हो जाने के बाद लोग अपनी अपनी राय रखते नजर आ रहे हैं. 

जहां आम लोग एक शेर को दूर से देखना पसंद करते हैं क्योंकि उसके पास जाने पर उन्हें मौत का डर सताता है. भले ही शेर पिंजरे में बंधा ही क्यों न हो उसे देखकर काफी डर लगता है. कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो खतरनाक जानवरों के मामले में निडर होते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है. जिसमें एक महिला को शेर को प्यार से सहलाते हुए देखा जा सकता है. कुछ इंस्टाग्राम यूजर्स ने कमेंट में कहा कि महिला पाकिस्तान की रहने वाली है. 

ये भी पढ़ें - OMG! एक गलती की वजह से करोड़पति बन गए अंकल, लोग बोले-भगवान ऐसी गलती हमसे भी हो जाए 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Khaleel Ahmed (@k4_khaleel)

ये भी पढ़ें - Viral Video: कुत्ते का मांस पैक करवाती दिखी सोशल मीडिया स्टार, भड़क गए लोग

वीडियो में नजर आ रहा है कि शेर जंजीरों में बंधा हुआ है और बिस्तर पर आराम कर रहा है, जहां एक जंजीर में बंधी शेरनी भी आराम कर रही है. महिला कैमरे की ओर देखती है और बिना किसी डर के शेर का सिर सहलाती है. इसके बाद शेर को जम्हाई लेते देखा जा सकता है.

क्लिप को 'k4_khaleel' यूजर की तरफ से शेयर किया गया था और इसे 25 हजार से ज्यादा लाइक्स के साथ 4 लाख 50 हजार से ज्यादा व्यूज मिले हैं. महिला कितनी निडरता से शेर को छू रही थी, इसे देख यूजर्स दंग रह गए. एक यूजर ने कमेंट किया, "मैम वो शेर है बिल्ली नहीं." अन्य यूजर ने लिखा, "हमारे गिर के शेरो का सामना करो पता लग जाएगा." 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement