Advertisement

Viral Video: सड़क के बीचोबीच मसखरी करने लगे शेर, सड़क पर लगा दिया जाम

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ शेरों ने मिलकर रोड़ को ही जाम कर दिया है.

Viral Video: सड़क के बीचोबीच मसखरी करने लगे शेर, सड़क पर लगा दिया जाम

lion viral video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर आए दिनों जानवरों से जुड़ा वीडियो वायरल हो जाता है. इन वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं. इन दिनों एक बार फिर शेरों के एक झुंड की पुरानी वीडियो वायरल हो गई है, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.  इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स लगातार कमेंट करते नजर आ रहे हैं. क्लिप को बुइटेन्गेबिडेन ने ट्विटर पर साझा किया था, जो बहुत ही मनमोहक है.
 
अब वायरल हो रहे वीडियो में दो शेरों को कीचड़ भरे रास्ते के बीच में सुस्थी भरी एक्टिविटी करते हुए देखा जा सकता है. जंगल सफारी पर पर्यटकों से भरी कुछ जीपें भी देखी जा सकती हैं. शेर इस कदर रोड पर लेटे हुए हैं कि गाड़ियों को अपनी जगह से हिलाना मुश्किल हो रहा है. कुछ ही सेकंड में, एक तीसरा शेर शामिल हो जाता है और अन्य दो के साथ मिलकर वही एक्टिविटी करते है. 

ये भी पढ़ें - खाना खाकर खराब हुआ पेट तो महिला ने Zomato को याद दिला दी नानी

यहां देखें वीडियो

फुटेज तंजानिया में दर्ज किया गया था. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "तंजानिया में रोडब्लॉक,"

ये भी पढ़ें - मुश्किल में था हाथी और लोग ले रहे थे तस्वीरें, वायरल वीडियो पर भड़के लोग जमकर दी गालियां

ऑनलाइन शेयर किए जाने के बाद वीडियो को खबर लिखे जाने तक 11 मिलियन से अधिक बार देखा गया. क्लिप देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स बहुत खुश हुए और उन्होंने कमेंट सेक्शन में इस नजारे की तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, "कितना सुंदर सीन है."  दूसरे यूजर ने लिखा, "जैसे को तैसा. लोग जानवरों के इलाके हथिया रहे हैं जानवरों ने उनका रास्ता रोक लिया है."

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement