ट्रेंडिंग
यह शेर चीन के गुआंगजाउ चिड़ियाघर में रहता है. इसकी तस्वीरें देखकर लोगों को लग रहा है कि हेयरकट किया गया है लेकिन असल में मामला कुछ और है.
डीएनए हिंदी: जंगल के राजा शेर की बहादुरी के किस्से तो आम हैं लेकिन फिलहाल जिस शेर के बारे में हम बात करने वाले हैं वह अपनी बहादुरी नहीं बल्कि अपने हेयरकट की वजह से चर्चा में है. यूं तो शेरों के बड़े ही लंबे और खूबसूरत बाल होते हैं. उनका पूरा लुक इतना दमदार होता है कि इसे देखकर किसी के भी पसीने छूट जाएं लेकिन इस शेर के हेयरस्टाइल के साथ कुछ ऐसा हो गया कि देखकर सबकी हंसी छूट रही है.
यह शेर चीन के गुआंगजाउ चिड़ियाघर में रहता है. इसकी तस्वीरें देखकर लोगों को लग रहा है कि हेयरकट किया गया है लेकिन असल में मामला कुछ और है. चिड़ियाघर का कहना है कि ज्यादा नमी होने की वजह से इस शेर के बाल आगे की तरफ लटक गए हैं. अब सच तो वही जानें लेकिन तस्वीरें देखकर कोई भी अपनी हंसी रोक नहीं पा रहा है. देखने से ऐसा लग रहा है कि किसी ने इसके बाल काट दिए. इन दिनों मौसम ही ऐसा है कि कोई भी यह सोच सकता है कि शायद शेर को गर्मी से बचाने के लिए किसी और परेशानी के चलते बाल इस अंदाज में काट दिए हों.
यह भी पढ़ें: Hunting Video: पेड़ पर उछल-कूद कर रहा था बंदर, तेंदुए ने लपककर दबोचा
फिलहाल तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है. किसी को इस शेर को देखकर अपनी पत्नी याद आ रही है तो किसी को गर्लफ्रेंड. जो भी हो लोगों का खूब मनोरंजन हो रहा है और बेचारा शेर इसे पता भी नहीं कि उसका हेयरस्टाइल किसी के लिए हंसी का सबब बन गया है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: शराब से लदा ट्रक पलटा, बोतलें लूटने पहुंचे बच्चे
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.