Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: शेरनी को इंप्रेस करने के लिए भिड़ गए दो शेर, लोग बोले- बाबू भाई लड़की का चक्कर

वीडियो में दोनों शेर एक दूसरे पर हमला करते दिख रहे हैं. दोनों ही उछल-उछल कर दूसरे को गिराने और चित्त करने की फिराक में हैं.

Viral Video: शेरनी को इंप्रेस करने के लिए भिड़ गए दो शेर, लोग बोले- बाबू भाई लड़की का चक्कर
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जिस तरह इंसान अपने लव इंट्रेस्ट और पार्टनर को लेकर पोजेसिव रहते हैं उसी तरह जानवर भी अपने क्रश या प्यार या पार्टनर के लिए बहुत ही प्रोटेक्टिव होते हैं. चाहे सुरक्षा करने की बात हो या इंप्रेस करने की ये कभी पीछे नहीं हटते. ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देखेंगे कि शेरनी जा रही होती है. उसके पीछे-पीछे एक शेर भी आ रहा था. अचानक वह देखता है कि सामने से दूसरा शेर आ रहा होता है. उसे देखते ही न जाने इस शेर के दिल में क्या आता है कि वह उस पर टूट पड़ता है. 

दोनों शेर एक दूसरे पर हमला करते दिख रहे हैं. दोनों ही उछल-उछल कर दूसरे को गिराने और चित्त करने की फिराक में हैं. वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं. नीलेश ने लिखा, शायद ये शेर शेरनी को इंप्रेस करने के लिए भिड़ रहे हैं. आयूष ने लिख, लगता है सामने वाला शेर शेरनी को छेड़ रहा था. प्रियंका ने लिखा, शेरनी किसी लकी है इसके लिए दो शेर भिड़ गए.

 

यह भी पढ़ें: Viral Video: मां ने बच्चे के लिए साइकिल में फिट कर दी कुर्सी, जुगाड़ देख आप भी कहेंगे वाह

लोग वीडियो देखकर खूब मजाक भी बना रहे हैं. श्री नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, ओह...यह तो दिल का मामला है. कुल मिलाकर शेरों की भिड़ंत सोशल मीडिया पर लोगों के लिए हंसी का डोज बन गई है. इस वीडियो को 'द ग्लोबल एनिमल्स वर्ल्ड' नाम के पेज पर शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें: Watch Video: मेघायल में भीषण बारिश से बाढ़ के हालात, तिनके की तरह ढह गया पुल

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement