Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: पेड़ पर गिरी बिजली, सीन देख सिहर जाएंगे आप

वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी काफी डरे हुए हैं. शुभम ने लिखा, यही वजह है बारिश के समय हमे पेड़ के नीचे नहीं खड़ा होना चाहिए.

Viral Video: पेड़ पर गिरी बिजली, सीन देख सिहर जाएंगे आप
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: यूं तो बारश का मौसम बहुत ही सुहावना होता है. आपने बीते दिनों में कुछ बेहद शानदार तस्वीरें देखी होंगी लेकिन फिलहाल हम आपको एक ऐसी वीडियो दिखाने वाले हैं जिसे देखकर आपके माथे पर पसीना आ सकता है. इस वीडियो में एक पेड़ पर बिजली गिरती दिख रही है.

यह वीडियो इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है. लोग देखकर हैरान हैं किस तरह पेड़ पर बिजली गिरती है और वह सुलग उठता है. बिजली गिरने का तो बस एक ही पल था लेकिन आप उसके बाद उस पेड़ की जर्जर हो चुकी हालत से अंदाजा लगा सकते हैं कि जो हुई कितना खतरनाक हुआ. उस वक्त अगर कोई इंसान या जानवर इसके इर्द गिर्द होता तो तुरंत ही जलकर खाक हो जाता है. एक पलक झपकते ही आग सी दिखती है. अगले फ्रेम में आप देखेंगे कि इतने मोटा पेड़ बीच से टूट गया है.

Emoji भेजने से पहले हो जाएं सावधान, जरा सी गलती आपको पहुंचा सकती है जेल

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के अलग-अलग कमेंट आ रहे हैं. शुभम नाम के एक यूजर ने लिखा, यही वजह है बारिश के समय हमे पेड़ के नीचे नहीं खड़ा होना चाहिए. स्याली ने लिखा, क्या होता अगर यह बिजली मेरे सिर पर गिर जाती. बेहतर है घर पर रहें सुरक्षित रहें. शैली ने लिखा, इसे कहते हैं प्रकृति की ताकत. यह वीडियो कहां का है यह अभी साफ नहीं है लेकिन लोग इसे लेकर काफी डरे हुए हैं. ऐसी घटनाएं कहीं भी हो सकती हैं. 

यह भी पढ़ें: Viral Video: नकली पैर लगवाकर पहली बार स्कूल गई बच्ची, वीडियो देख हो जाएंगे इमोशनल

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement