Advertisement

Video: स्ट्रेचर के अंदर आते ही धंस गई लिफ्ट, सिर के बल नीचे गिरा मरीज

जब मरीज को लिफ्ट के अंदर ले जाया जाता है तो स्ट्रेचर के आधा अंदर जाने के बाद ही लिफ्ट नीचे जाने लगती है और स्ट्रेचर बीच में फंसे जाता है.

Video: स्ट्रेचर के अंदर आते ही धंस गई लिफ्ट, सिर के बल नीचे गिरा मरीज
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आज के समय में टेक्नोलॉजी ने हमारे लाइफस्टाइल को बहुत ही आसान बना दिया है. टेक्नोलॉजी की वजह से हमारे बहुत से काम बड़ी आसानी से मिनटों में हो जाते हैं. एक तरफ टेक्नोलॉजी हमारी लाइफस्टाइल को ईजी कर देती है तो वहीं टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के साथ कुछ खतरे भी बढ़ जाते हैं. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कभी-कभी लाइफस्टाइल को आसान बनाने वाली टेक्नोलॉजी इंसानों के लिए कितनी खतरनाक हो सकती है. वायरल वीडियो अस्पताल के अंदर का है जब एक मरीज को लिफ्ट से ले जाया जा रहा था तभी वहां कुछ ऐसा होता है कि जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे.

वैसे तो बड़ी-बड़ी इमारतों और अस्पतालों में लिफ्ट बड़े ही काम की चीज है लेकिन ऐसे मामले भी सामने आते रहते हैं जिनमें कभी लोग बाल-बाल बचते हैं तो कभी-कभी लोग इन हादसों में अपनी जान तक गंवा देते हैं. अस्पताल का जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है इसमें दो वार्ड बॉय मरीज को स्ट्रेचर से लिफ्ट में ले जाते दिख रहे हैं. जब मरीज को लिफ्ट के अंदर ले जाया जाता है तो स्ट्रेचर के आधा अंदर जाने के बाद ही लिफ्ट नीचे जाने लगती है और स्ट्रेचर बीच में फंसे जाता है और टेढ़ा हो जाता है और मरीज नीचे की तरफ गिर जाता है. एक वार्ड बॉय लिफ्ट के अंदर चला जाता है जबकि दूसरा बाहर ही रह जाता है. कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना बहुत ही खतरनाक और डरा देने वाली है.

यह भी पढ़ें: Video: मुस्लिमों से मंदिर में पढ़वाई हनुमान चालीसा, वीडियो इंटरनेट पर वायरल

वायरल वीडियो अभिनव देशपांडे ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. वीडियो को अब तक 282 हजार लोग देख चुके हैं और 5 हजार से ज्यादा यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है. यूजर्स वीडियो देखने के बाद मरीज के लिए परेशान हैं. कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में मरीज की हालत के बारे में पूछा तो वहीं एक यूजर ने लिखा लिफ्ट कंपनी पर केस कर देना चाहिए.

#Part_2 https://t.co/jtIev7l7LS pic.twitter.com/UfJOEGBAfv

— Respect_The_Law (@CITIZEN_POLIZE) October 13, 2022

 

यह भी पढ़ें: म्यूजिक सुन खुद को रोक नहीं पाया Zomato वाला, करने लगा डांस, वीडियो वायरल   

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement