Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Lion vs. Leopard: शेरनी से भिड़ा तेंदुआ, जान पर आई शामत तो पेड़ पर चढ़कर बचाई जान, देखें VIDEO

तेंदुए और शेर में ज्यादा ताकत शेर के पास होती है लेकिन तेंदुए के पास ऐसी ट्रिक होती है कि वे अपनी जान बचा ले जाते हैं.

Lion vs. Leopard: शेरनी से भिड़ा तेंदुआ, जान पर आई शामत तो पेड़ पर चढ़कर बचाई जान, देखें VIDEO

तेंदुए और शेरनी का वीडियो हो रहा है वायरल.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोचिए अगर जंगल में शेर और तेंदुए के बीच भिडंत हो जाए तो जीत किसकी होगी? दोनों ताकतवर जानवर हैं, दोनों की हाइट भी लगभग एक जैसी होती है ऐसे में कौन किस पर भारी पड़ेगा? जंगल का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों की ताकत आप समझ जाएंगे.

जंगल में एक शेरनी बैठी हुई होती है. तभी वह तेंदुए पर हमला बोल देती है. शेरनी इतनी तेज रफ्तार से हमला बोलती है कि रफ्तार के बेताज बादशाह तेंदुए की हवा टाइट हो जाती है. उसके पंजों और दातों के हमले से हैरान तेंदुआ मरने की कगार पर पहुंच जाता है.

इसे भी पढ़ें- UP: बांदा में ट्रक ड्राइवर से रिश्वत लेते कॉन्स्टेबल का वीडियो वायरल, SP ने लिया एक्शन

कैसे बचाई तेंदुए ने अपनी जान?

wildtrails.in के इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट इस वीडियो में तेंदुआ लगातार घिरता नजर आ रहा है, तभी वह बचने की जुगत लगा लेता है. वह शेरनी पर काउंटर अटैक कर देता है. जैसे ही तेंदुए को राहत मिलती है, वह भागकर पेड़ पर चढ़ जाता है और जैसे तैसे अपनी जान बचा लेता है.
 

ये भी पढ़ें- शादी से पहले ही हनीमून पर चला गया कपल, लड़के ने की ऐसी हरकत रिश्ता तोड़ना चाहती है लड़की

 

शेर या तेंदुआ अगर हो लड़ाई तो जीतेगा कौन?

शेर, तेंदुए की तुलना में ज्यादा ताकतवर होता है. शेर की पकड़ में अगर तेंदुआ आ जाए तो वह उसे जिंदा भी खा सकता है. तेंदुए की रफ्तार उसकी खूबी है. इसी वजह से अक्सर वे शेर को चकमा देकर फरार हो जाते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement