Advertisement

Video: हैंडसम तेंदुए का वीडियो वायरल, दिए ऐसे-ऐसे पोज कि आप सोच नहीं सकते

वीडियो में आप देखेंगे कि तेंदुआ आराम से आ रहा था लेकिन वह कैमरा देखता ही बैठ जाता है और अचानक पोज देने लगता है.

Video: हैंडसम तेंदुए का वीडियो वायरल, दिए ऐसे-ऐसे पोज कि आप सोच नहीं सकते
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सेल्फी के नाम पर एक बार में 50 फोटो खींच लेने को बदनाम लड़कियों को टक्कर देने के लिए एक तेंदुआ मार्केट में उतर आया है. इसके सामने अच्छे-खासे पोजर और मॉडल भी फेल हो जाएं. इस कैमरा फ्रेंडली तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

वीडियो में आप देखेंगे कि तेंदुआ आराम से आ रहा था लेकिन जैसे ही वह कैमरा देखता है बैठ जाता है. ऐसा लगता है कि वह अब आगे नहीं जाना चाहता लेकिन अचानक से वह पोज बदलता है. कभी ऐसे तो कभी वैसे और एक बार तो पोज देने के लिए खड़ा ही हो जाता है. उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि मानों वह फोटो के मामले कितना प्रोफेशनल हो. बचपन से फोटो की ही ट्रेनिंग लेता आया हो. अमूमन जानवर कैमरे से छिपते हैं कैनडिड फोटो की बात और है लेकिन इस तरह पोज देते हुए तेंदुआ नजर आना कोई आम बात नहीं है.

यह भी पढ़ें: विदेश जाकर पॉटी फ्लश नहीं करते Putin, बॉडीगार्ड उसे पैक कर भेज देते हैं रूस

तेंदुए का यह वीडियो आइएएस अफसर सोनल गोयल ने ट्विटर पर शेयर किया. इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. लोग इस पोजर तेंदुए का स्टाइल देखकर हैरान हैं. वाकई इसमें एक स्वैग है जो इंप्रेस करता है.

यह भी पढ़ें: IND vs SA Funny Memes: IPL में शेर इस सीरीज में ढेर, भारतीय क्रिकेट टीम का ऐसे उड़ रहा मजाक

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement