Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: कार से टकराने के बाद बोनेट में फंसा तेंदुआ, यूं बची जान

तेंदुए का यह वीडियो आईएफएस सुशांत नंदा ने पोस्ट किया. उन्होंने मशीनों के चलते जंगली जानवरों को होने वाले नुकसान पर दुख जाहिर किया.

Viral Video: कार से टकराने के बाद बोनेट में फंसा तेंदुआ, यूं बची जान
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कार से टकराने के बाद एक तेंदुआ उसके बोनेट में फंस गया. वीडियो में आप देखेंगे कि तेंदुआ खुद को छुड़वाने की कोशिश कर रहा था लेकिन वह नाकाम रहता है. उसके शरीर का पिछला हिस्सा गाड़ी के बोनेट में फंसा हुआ था. वह खुद को बचाने की कोशिश में था. उसकी छटपटाहट से साफ पचा चल रहा है कि वह कितना डरा हुआ है.

तेंदुए की मदद के लिए गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी को धीरे-धीरे बैक कर रहा था. पहली बार में तो तेंदुए को समझ नहीं आता लेकिन दूसरी बार में वह समझ जाता है कि उसकी मदद ही की जा रही है. गाड़ी के हिलते ही वह कोशिश करता है और झट से बाहर निकल जाता है.

Viral: नशे में धुत दूल्हे ने दुल्हन की जगह साली को पहनाई वरमाला, बजे थप्पड़ पे थप्पड़

तेंदुए का यह वीडियो आईएफएस सुशांत नंदा ने पोस्ट किया. उन्होंने भी मशीनों के चलते जंगली जानवरों को होने वाले नुकसान पर दुख जाहिर किया. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स भी तेंदुए को फंसा देखकर बहुत परेशान हुए. इसमें ड्राइवर की सबसे बड़ी समझदारी यह है कि वह बिना घबराए तेंदुए की मदद के लिए गाड़ी खिसकाता रहा और आखिर में उसने तेंदुए को बचा ही लिया. लोग ड्राइवर की तारीफ कर रहे हैं. राहत की बात है कि तेंदुए को गाड़ी में फंसने की वजह से कोई गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा.

 

यह भी पढ़ें: बच्चे को डसते ही मर गया सांप, अब जांच में जुटे डॉक्टर 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement