Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

ट्रेन में लंगूर की यात्रा! ना हंगामा, ना शोर... बस शांति से बैठा और पहुंच गया रांची

झारखंड में सिल्ली से रांची जा रही लोकल ट्रेन में एक लंगूर ने खिड़की के पास बैठकर शांति से सफर किया, जैसे कोई नियमित यात्री हो. उसने किसी को परेशान नहीं किया और रांची जंक्शन पर आराम से उतर गया.

Latest News
ट्रेन में लंगूर की यात्रा! ना हंगामा, ना शोर... बस शांति से बैठा और पहुंच गया रांची

Jharkhand ki train mein langur

Add DNA as a Preferred Source

झारखंड के रांची रेल मंडल में इन दिनों एक बेहद अनोखा मुसाफिर चर्चा का विषय बना हुआ है. यह कोई आम यात्री नहीं, बल्कि एक लंगूर है जो सिल्ली स्टेशन से रांची जंक्शन तक लोकल ट्रेन में शांति से यात्रा करता है. शुक्रवार को भी ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला जब खड़गपुर-रांची लोकल ट्रेन में एक लंगूर पूरी सहजता से चढ़ा, खिड़की के पास अपनी जगह ली और आराम से बैठ गया. 

यात्रियों का नहीं किया कोई नुकसान 

ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि लंगूर ने पूरे सफर के दौरान किसी को परेशान नहीं किया, न ही किसी से छेड़छाड़ की. वह पूरे समय शांत, अनुशासित और स्थिर बना रहा, जैसे किसी रोज़ के ऑफिस जाने वाले यात्री की तरह यात्रा कर रहा हो. जब ट्रेन रांची जंक्शन पहुंची, तो वह भी बिना हड़बड़ी और शोर किए उतर गया और स्टेशन से बाहर निकल गया. 

सोशल मीडिया पर बना सेंसेशन 

इस अनोखी घटना का वीडियो और तस्वीरें यात्रियों ने तुरंत सोशल मीडिया पर साझा कर दीं. अब यह तेजी से वायरल हो रही हैं. लोग इस लंगूर की शालीनता और समझदारी की तारीफ कर रहे हैं. कई यूज़र्स ने इसे "झारखंड का सबसे सभ्य यात्री" तक कह दिया. 

भोजन की तलाश में रांची आता लंगूर

स्थानीय यात्रियों ने दावा किया है कि यह लंगूर अक्सर इसी लोकल ट्रेन से यात्रा करता है. माना जा रहा है कि वह रांची के किसी इलाके में भोजन की तलाश में आता है और शाम को वापस लौट जाता है. दिलचस्प बात यह है कि वह केवल रांची स्टेशन पर ही उतरता है, यानी उसे ट्रेन के रूट और स्टॉपेज की भी पूरी जानकारी है. 

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement