Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Lalit Modi ने 11 साल पहले दिया था Sushmita Sen को ये स्पेशल गिफ्ट, सालों पुराना ट्वीट वायरल

Viral News: कपल के एक के बाद एक पुराने ट्वीट सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों का रिश्ता 11 सालों से चला आ रहा है. हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है, इसे लेकर कुछ भी कहना मुश्किल है. 

Lalit Modi ने 11 साल पहले दिया था Sushmita Sen को ये स्पेशल गिफ्ट, सालों पुराना ट्वीट वायरल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मिस यूनिवर्स से एक्ट्रेस बनीं सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्ट्रेस बिजनेसमैन और IPL फाउंडर ललित मोदी (Lalit Modi) को डेट कर रही हैं. बीती रात खुद ललित मोदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. उन्होंने ट्विटर पर सुष्मिता सेन को टैग करते हुए लिखा, 'एक नई शुरुआत, एक नया जीवन.' इसके बाद तो यह ट्वीट धड़ल्ले से वायरल हो गया. आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि वे सुष्मिता सेन को डेट कर रहे हैं और जल्द ही उनसे शादी भी करेंगे. इस खबर से जहां एक तरफ पूर्व मिस यूनिवर्स के फैंस खुश हैं तो कई लोग शॉक्ड भी हैं. वहीं, दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने के बाद अब सुष्मिता सेन का एक पुराना ट्वीट भी वायरल हो रहा है.

एक्ट्रेस का यह ट्वीट 11 साल पुराना है जिसमें वह ट्विटर पर ब्लू टिक मिलने पर ललित मोदी को थैंक्यू बोलते हुए नजर आ रही हैं. 11 साल पहले सुष्मिता सेन ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'यिप्पी !!! आखिर मेरा ट्विटर अकाउंट वेरीफाई हो ही गया. थैंक्यू सो मच ललित मोदी. पार्टी टाइम'

सुष्मिता सेन का पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल

 

इतना ही नहीं, एक्ट्रेस के अलावा उनके बॉयफ्रेंड का भी एक पुराना ट्वीट भी वायरल हो रहा है. ललित मोदी का ये ट्वीट 9 साल पुराना है. साल 2013 में उन्होंने सुष्मिता सेन को ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा था, 'ओके मैं कमिट करता हूं. आप बहुत दयालु हैं. हालांकि वादे तोड़ने के लिए ही होते हैं. कमिटमेंट्स पूरे किए जाते हैं. चीयर्स लव, Here is to 47.' एक्ट्रेस ने स्लाइलिंग इमोजी के साथ जवाब में लिखा, 'gotcha 47!!' इसके बाद ललित मोदी ने फिर उन्हें टैग करते हुए लिखा,'मेरे एसएमएस का रिप्लाई करो.'

 

सोशल मीडिया वायरल

यह भी पढ़ें- Nagaland के लोग इंसान खाते हैं क्या? बीजेपी के मंत्री ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

अब कपल के इस तरह एक के बाद एक पुराने ट्वीट सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों का रिश्ता 11 सालों से चला आ रहा है. हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है, इसे लेकर कुछ भी कहना मुश्किल है. 

यह भी पढ़ें- शिकार को चबाता क्यों नहीं है मगरमच्छ, बिना चबाए कैसे पचता है खाना?  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों (Latest News) पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में (Hindi News) पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement