Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

रेत के तूफान वाले कुवैत में पड़ रही है बर्फ, मौसम देखकर लगेगा यही है 'कलयुग', देखें वीडियो

Kuwait Snowfall: रेत के तूफानों के लिए मशहूर कुवैत में भारी बारिश के साथ बर्फबारी हो रही है. वायरल वीडियो ने सबको हैरान कर दिया है.

रेत के तूफान वाले कुवैत में पड़ रही है बर्फ, मौसम देखकर लगेगा यही है 'कलयुग', देखें वीडियो

Kuwait Snowfall

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मिडिल ईस्ट एशिया यानी अरब की खाड़ी में बसे देशों को रेगिस्तान के तौर पर जाना जाता है. ये देश भीषण गर्मी और रेत के तूफानों के लिए चर्चित हैं. जलवायु परिवर्तन का असर अब इतना व्यापक हो गया है कि अब अरब के देश कतर में बर्फ पड़ने लगी है. रेत के तूफानों के लिए मशहूर देश में बर्फ पड़ना सच में अजूबे से कम नहीं है. इस दुर्लभ घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं. अमेरिका में बर्फीले तूफान ने तबाही मचा रखी है. अमेरिका की जलवायु के हिसाब से वहां सर्दी पड़ना या बर्फ गिरना नया नहीं है लेकिन कतर में बर्फ गिरना हर किसी को हैरान कर रहा है.

कुवैत के मौसम विभाग के पूर्व निदेशक मोहम्मद करम का कहना है कि पिछले 15 सालों में बीती सर्दियों में ऐसा पहली बार हो रहा है कि इतनी भारी बर्फबारी हो रही है. कुवैत के मौसम विभाग का कहना है कि अभी तक 63 मिलीमीटर बर्फबारी हो चुकी है. अभी भी मौसम साफ नहीं हुआ है. कुवैत के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ ओले भी पड़े हैं.

यह भी पढ़ें- प्रोफेसर ने लाइव शो में फाड़ दी डिग्री, बोले- मां-बहनें नहीं पढ़ सकतीं तो मुझे भी नहीं चाहिए

तूफान और बारिश का है अनुमान
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर बर्फ बिखरी हुई है. इसके बारे में कहा जा रहा है कि बारिश और ओलों के साथ थोड़ी बहुत बर्फबारी भी हुई है. दूसरी तरफ चेतावनी भी जारी की गई है कि आने वाले कुछ दिनों में 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ तेज बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान की पहली महिला बॉडी बिल्डर ने थाईलैंड में जीता गोल्ड, दो बच्चों की मां हैं प्रिया सिंह

आपको बता दें कि कुवैत वही देश है जहां गर्मियों में 55 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच जाता है. इससे पहले कुवैत में कभी भी बर्फबारी नहीं हुई है. जहां मौसम वैज्ञानिक कुवैत में गिरती बर्फ देखकर हैरान हैं. वहीं, आम लोग इसका मजा ले रहे हैं. आखिर बिना यूरोप गए बर्फबारी का मजा जो मिल रहा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement