Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कोरियन यूट्यूबर ने की पुलिस की जमकर तारीफ, कहा - भारत में होती है तेजी से कार्रवाई

कोरियन यूट्यूबर से छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसके बाद पुलिस हरकत में आई.

आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कोरियन यूट्यूबर ने की पुलिस की जमकर तारीफ, कहा - भारत में होती है तेजी से कार्रवाई
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: साउथ कोरिया की एक महिला यूट्यूबर के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. महिला के साथ रात के समय मुबंई की सड़कों पर दो लड़कों ने छेड़छाड़ की थी. कोरियन महिला यूट्यूबर उस समय यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी. इसी दौरान रिकॉर्ड हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. महिला यूट्यूबर ने इस छेड़छाड़ के वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया था. पुलिस एक्शन में आई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब महिला यूट्यूबर ने भारत की पुलिस की तारीफ की है.

कोरियन महिला यूट्यूबर ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, "मेरे साथ और देशों में भी ऐसा हुआ था, हालांकि में उस टाइम पुलिस को नहीं बुला पाई. भारत में पुलिस बहुत जल्दी एक्शन लेती है. मैं मुबंई में तीन हफ्तों से हूं और लम्बे टाइम तक रहने की सोच रही हूं."

ये भी पढ़ें - कोरियन यूट्यूबर से मनचलों ने की छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई Kiss करने की घटना

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान मोबीन चंद मोहम्मद शेख (19) और मोहम्मद नकीब सदरियालम (20) के रूप में की गई है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 354 (महिला का यौन उत्पीड़न, मारपीट, उसके अभिमान को ठेस पहुंचान) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. 

ये भी पढ़ें - देसी जुगाड़ से लड़के ने बना डाली अनोखी गाड़ी, 10 रुपये के खर्च पर दौड़ेगी 150 किलोमीटर

बता दें, कोरियन यूट्यूबर के वीडियो को शेयर करते हुए अपने साथ हुई इस छेड़छाड़ की घटना के बारे में बताया, "पिछली रात स्ट्रीम पर एक लड़के ने मुझे परेशान किया. मैंने अपनी पूरी कोशिश की कि स्थिति को न बढ़ाऊं और इसे वहीं छोड़ दूं क्योंकि वह अपने दोस्तों के साथ था." महिला के साथ हुई छेड़छाड़ की ये घटना मुबंई के खेर इलाके की है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement