ट्रेंडिंग
एलेक्स इस कोबरा को जंगल में छोड़ने से पहले किस कर रहा था तभी अचानक सांप ने पीछे हटकर उस पर हमला कर दिया...
डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर खतरनाक जानवरों और जानवरों के साथ अजीबोगरीब हरकतें करते लोगों के वीडियो वायरल होते रहते हैं. कई बार ये वीडियो मजेदार तो कभी लोगों को खौंफ में डालने का काम करते हैं. आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने वाले हैं जिसे देखकर कुछ यूजर्स हंस रहे हैं तो वहीं कुछ इस वीडियो को देखकर खौंफ में हैं. वायरल वीडियो में एक शख्स कोबरा के साथ नजर आ रहा है और वह इसके सिर पर किस करने कि कोशिश करता है लेकिन फिर अचानक कुछ ऐसा होता है कि उस शख्स के होश उड़ जाते हैं.
वायरल वीडियो कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले का है. यहां पर भद्रावती के बोम्मनकट्टे में एलेक्स नाम का एक शख्स सांप को रेस्क्यू कर इन्हें जंगलों में छोड़ने का काम करता है. एलेक्स इस कोबरा को छोड़ने से पहले किस कर रहा था तभी अचानक सांप ने पीछे हटकर उस पर हमला कर दिया और होंठ पर काट लिया. इसके बाद उसने इस सांप को छोड़ दिया. आस-पास खड़े लोगों ने इसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन सांप वहां से भागने में कामयाब हो गया.
यह भी पढ़ें: Video: गुजरात में गरबा करते दिखे भगवंत मान, राघव चड्ढा ने खेला डांडिया रास
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एलेक्स को सांप के काटने के तुरंत बाद भद्रावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी जान बच गई है और अब वह ठीक है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के अलग अलग रिएक्शन आ रहे हैं कई यूजर शख्स के लिए परेशान दिखे. कई यूजर्स ने एलेक्स की इस बेवकूफ हरकत के लिए इसकी आलोचना की. रोहित ने लिखा आजकल लोग पब्लिसिटी के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं.
A reptile expert who went to kiss a cobra and got bitten on the lip..
He tried to kiss the snake after rescuing it.
#Kiss #Cobra #CobraBite #Viral pic.twitter.com/Khbfc2vK3W— AH Siddiqui (@anwar0262) October 1, 2022
यह भी पढ़ें: ये हैं दुनिया के 10 सबसे महंगे कुत्ते, इनमें से एक तो कई जगह बैन भी है
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.