Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Toilet Flush में क्यों होता है एक बड़ा और एक छोटा बटन, कहां से आया यह कॉन्सेप्ट?

ड्यूल फ्लश का कॉन्सेप्ट अमेरिकी इंडस्ट्रीयल डिजाइनर Victor Papanek की देन है. साल 1976 में विक्टर पेपनेक ने अपनी किताब 'Design For The Real World' में इसका जिक्र भी किया गया था.

Toilet Flush में क्यों होता है एक बड़ा और एक छोटा बटन, कहां से आया यह कॉन्सेप्ट?
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दुनिया में कई ऐसी चीजे हैं जिन्हें हम रोज देखते हैं लेकिन इसके बाद भी उनके बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते. इन्हीं में से एक है आपके घर में मौजूद टॉयलेट फ्लश. जी हां, आप अपने घर, दफ्तर, शॉपिंग मॉल या अन्य किसी भी अन्य जगह जब वाशरूम जाते होंगे तो आपने गौर किया होगा कि अक्सर फ्लश में एक बड़ा और एक छोटा बटन बना होता है लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों है, जब दोनों बटन का इस्तेमाल एक ही चीज के लिए किया जाता है तो वहां एक ही बटन क्यों नहीं होता? या अगर दो बटन हैं भी तो उनमें फर्क क्या है? आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं. 

दरअसल, इन्हें बनाने के पीछे एक खास वजह छिपी होती है. इस वजह को आसान भाषा में समझें तो मॉर्डन टॉयलेट्स में बने ये दोनों लीवर्स या बटन एक एक्जिट वॉल्व (Exit Valve) से जुड़े होते हैं. बड़े बटन को प्रेस करने से करीब 6 लीटर पानी निकलता है तो वहीं, छोटे बटन को दबाने से 3 से 4.5 लीटर पानी निकलता है. लोग अपनी जरूरत के हिसाब से तो इनका इस्तेमाल करते ही हैं, साथ ही इन्हें बनाने का पानी की बचत से भी सीधा कनेक्शन है. 

यह भी पढ़ें- Viral: हेलीकॉप्टर पर लटक कर किए 25 पुल अप, 'खतरों के खिलाड़ी' का वीडियो वायरल

साल भर में होती है भारी बचत!
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहुत से लोग अपने घरों में सामान्य यानी नॉर्मल फ्लश का इस्तेमाल करते हैं. ड्यूल फ्लश की तुलना में नॉर्मल फ्लश कुछ सस्ते भी होते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप अपने घर या किसी भी जगह पर वाशरूम जाने के बाद Single Flush की बजाए Dual Flushing का इस्तेमाल करते हैं तो आप एक साल में करीब 20 हजार लीटर पानी की बचत करत हैं. यानी भले ही Dual Flush का इंस्टॉलेशन कुछ महंगा हो लेकिन इसकी वजह से आपको पानी के बिल में भारी कटौती मिल सकती है. 

कहां से आया यह कॉन्सेप्ट?
ड्यूल फ्लश का कॉन्सेप्ट अमेरिकी इंडस्ट्रीयल डिजाइनर Victor Papanek की देन है. साल 1976 में विक्टर पेपनेक ने अपनी किताब 'Design For The Real World' में इसका जिक्र भी किया गया था. इसके अलावा आप इंटरनेट पर मौजूद कई वीडियोज की मदद से खुद इस डबल बटन सिस्टम के फायदों की पड़ताल कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: भीख मांग-मांगकर इकट्ठे किए 50 लाख, खरीदना चाहता है हेलीकॉप्टर

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement