Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

कौन हैं जस्टिस सतीश चंद्र, जिन्होंने सबके सामने जमकर की बीवी की तारीफ

जस्टिस सतीश चंद्र सुप्रीम कोर्ट के जज हैं. जस्टिस सतीश चंद्र ने भरी सभा में अपनी पत्नी की तारीफ की, साथ ही हर कदम में उनका साथ देने के लिए धन्यवाद भी कहा.

Latest News
कौन हैं जस्टिस सतीश चंद्र, जिन्होंने सबके सामने जमकर की बीवी की तारीफ
Add DNA as a Preferred Source

जस्टिस सतीश चंद्र भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं. वह दिल्ली हाई कोर्ट और तेलंगाना हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश हैं. उन्होंने कर्नाटक हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और कर्नाटक उच्च न्यायालय और मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में भी काम किा है.

जस्टिस सतीश चंद्र का करियर
जस्टिस सतीश चंद्र का जन्म 30 नवंबर 1961 में हुआ था. उन्होंने 1981 में  विज्ञान में अपना ग्रेजुएशन किया था.इसके बाद उन्होंने 1981 में डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर में कानून के छात्र के रूप में एडमिशन लिया. 
इसके बाद 1 सितंबर 1984 को सतीश चंद्र ने एक वकील के रूप में नामांकन किया और मध्य प्रदेश के प्रमुख वकीलों में से एक बन गए. 2003 में, उन्हें 42 वर्ष की कम उम्र में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया गया था. इसके बाद उन्हें 28 जून 2022 को दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित किया गया था.


ये भी पढ़ें-मलेशियाई ब्यूटी क्वीन से छिन गया खिताब, थाईलैंड में हॉलीडे मनाने का वीडियो हुआ था वायरल


भरी सभा में पत्नी को कहा धन्यवाद
जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी उनसे ज्यादा पढ़ी-लिखी हैं. उनकी पत्नी ने बायोटेक्नोलॉजी में पीएचडी भी की है. आज वह किसी बड़ी कंपनी की प्रेसिडेंट होतीं लेकिन उन्होंने मेरे लिए अपनी नौकरी छोड़ दी. हमेशा मेरा और मेरे बच्चों का ध्यान रखा. आज में उन्हें तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement