Advertisement

जब नींद में हो गया मौत से सामना, शख्स के ऊपर चढ़ा किंग कोबरा, Viral Video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक सोते हुए व्यक्ति पर किंग कोबरा रेंगता हुआ दिख रहा है. इसके बाद इस वीडियो को देखने के बाद लोग एकदम सहम गए हैं.

Latest News
जब नींद में हो गया मौत से सामना, शख्स के ऊपर चढ़ा किंग कोबरा, Viral Video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Add DNA as a Preferred Source

Viral Video: सोचिए आप गहरी नींद में हैं और अचानक आपके शरीर पर कुछ भारी और ठंडा रेंगता हुआ महसूस होता है. जैसे ही आप आंख खोलते हैं, सामने एक ऐसा नज़ारा होता है जो किसी भी इंसान की रूह कंपा दे. उत्तराखंड में एक शख्स के साथ ठीक ऐसा ही हुआ, जब एक विशालकाय किंग कोबरा उसके बिस्तर पर चढ़ गया. लेकिन जहां आम इंसान घबरा जाता, वहां इस युवक ने बेखौफ होकर अपना फोन निकाला और वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और डरे हुए भी. 

हैरान कर देने वाले मंजर वायरल 

उत्तराखंड के एक गांव में हुए इस हैरान कर देने वाले मंजर का वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है. बताया जा रहा है कि युवक गहरी नींद में था, तभी उसके शरीर पर एक लंबा, भारी और खतरनाक किंग कोबरा रेंगता हुआ नजर आया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किंग कोबरा युवक के शरीर से होकर गुजर रहा है, कभी सिर के पास तो कभी पैरों की तरफ. सब कुछ तब और ज्यादा डरावना हो गया जब सांप उसकी आंखों के ठीक सामने आकर रुक गया. थोड़ी देर तक दोनों की आंखें मिलीं और फिर युवक ने तेजी से बिस्तर छोड़ दिया. गनीमत रही की सांप ने युवक पर कोई हमला नहीं किया. 


यह भी पढ़ें: Viral News in Hindi: यहां 41,00 रुपये में बिक रहा देसी इंडियन झोला, कीमत देखकर इंटरनेट यूजर्स हो गए शॉक्ड


किसी डरावना सपना से कम नहीं 

King cobra entered a house in Uttarakhand,India
byu/bc_sab_marne_wale_h innextfuckinglevel

यह वीडियो 2 मिनट 16 सेकंड लंबा है और इसे रेडिट पर पोस्ट किया गया है, जहां इसे अब तक 27 हजार से ज्यादा अपवोट्स और 2000 से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं. कई लोगों ने इसे 'डरावना सपना' कहा तो कुछ ने इसे 'बेवकूफी की हद' बताया. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement