Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

King Cobra के माथे पर किस करता दिखा शख्स, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

King Cobra Viral Video: किंग कोबरा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो देखकर लोगों ने कई तरह के सवाल किए हैं.

King Cobra के माथे पर किस करता दिखा शख्स, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

King Cobra Video Viral Social Media Hindi News 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर आपको सांप से जुड़े कई वीडियो दिखाई दिए होंगे. आपने कुछ ऐसे वीडियो भी देखे होंगे, जिसमें इंसान सांप के साथ खेलता नजर आता है. इसी तरह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख़्स किंग  कोबरा के माथे को चूमता नजर आ रहा है. 

कुछ ऐसे लोग होते हैं, जो सांप को देखकर दूर भागते हैं. वहीं, कुछ लोग जहरीले सांपों से भी नहीं डरते हैं. उनके अंदर इस बात का बिल्कुल भी खौफ नहीं होता कि अगर सबसे जहरीला सांप किंग कोबरा उन पर अटैक कर देगा तो उनकी जान भी जा सकती है. इन सब से बेखौफ होकर कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालते हैं. इस वीडियो को देखकर भी यही समझ में आ रहा है.

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश से मची तबाही, अब तक 29 की मौत

किंग कोबरा के साथ शख्स ने की ऐसी हरकत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख़्स खतरनाक किंग कोबरा के माथे पर किस कर रहा है, उसके चेहरे पर कोई डर भी नहीं दिखाई दे रहा. कोबरा का माथा चूमने के बाद वो मुस्कुराता हुआ पीछे चला जाता है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को अपलोड किया गया है.

 

वीडियो देख लोगों ने पूछे ऐसे सवाल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं. वीडियो पर लोगों ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. कुछ लोगों ने पूछा कि भाई इस तरह अपनी मौत को कौन बुलाता है तो वहीं कुछ लोगों ने पूछा कि इतनी क्या समस्या है, जो दुनिया छोड़ना चाहते हो? एक यूजर ने शख्स की तारीफ करते हुए कहा कि मैं तुम्हारी बहुत सराहना करता हूं लेकिन इस तरह की हरकतें बिल्कुल ठीक नहीं हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement