Advertisement

Video: नशेड़ी को काटने के बाद मर गया किंग कोबरा, उसे थैली में डालकर अस्पताल पहुंचा शख्स

यह घटना उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की है जहां पर एक शख्स जिला अस्पताल में यह अजीबोगरीब शिकायत लेकर पहुंचा.

Video: नशेड़ी को काटने के बाद मर गया किंग कोबरा, उसे थैली में डालकर अस्पताल पहुंचा शख्स
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सांप के काटने से इंसान की मौत की तो कई खबरें आपने सुनी होंगी लेकिन जब मामला उल्टा हो तो यह आपको जरूर हैरान करेगा. एक ऐसी ही खबर सामने आई है जिसमें एक शख्स को सांप ने काटा और फिर शख्स की नहीं बल्कि सांप की ही मौत हो गई. सांप भी कोई छोटा-मोटा नहीं बल्कि किंग कोबरा जिसका जहर इंसान को 15 से 20 मिनट में मार देता है. एक आदमी को काटने के बाद किंग कोबरा मारा गया. मामला तब सामने आया जब यह शख्स मरे हुए कोबरा को थैली में लेकर अस्पताल पहुंचा. शख्स ने डॉक्टरों के बताया कि इस कोबरा ने उसे काट लिया जिसके बाद इस सांप की मौत हो गई. 

यह घटना उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की है जहां पर एक शख्स जिला अस्पताल में यह अजीबोगरीब शिकायत लेकर पहुंचा. इस व्यक्ति का नाम सलाउद्दीन मंसूरी है. सलाउद्दीन मंसूरी ने यह दावा किया कि इस कोबरा ने उसके शरीर पर दो बार काटा जिसके बाद इस सांप की मौत हो गई. नशे में धुत इस शख्स ने डॉक्टरों से कहा कि मुझे इंजेक्शन लगा दीजिए.

यह भी पढ़ें: Video: स्ट्रेचर के अंदर आते ही धंस गई लिफ्ट, सिर के बल नीचे गिरा मरीज 

घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर एक मीम पेज से शेयर किया गया है. वीडियो में मजाकिया अंदाज में लिखा है 'शराबी से पंगा नहीं लेने का'. नशेड़ी बिस्तर पर बैठा हुआ है और डॉक्टरों को सारी घटना के बारे में बता रहा है. वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है और यूजर्स के वीडियो पर बहुत मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं.

 

यह भी पढ़ें: Video: मुस्लिमों से मंदिर में पढ़वाई हनुमान चालीसा, वीडियो इंटरनेट पर वायरल 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement