Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

इन्फ्लुएंसर Kili Paul ने लिप-सिंक नहीं, अपनी आवाज में सुनाया SRK का गाना, वीडियो वायरल

Kili Paul एक इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर हैं. उन्होंने भारतीय फिल्मों के गानों पर डांस और लिपसिंक कर के हर किसी को चौंका दिया था.

इन्फ्लुएंसर Kili Paul ने लिप-सिंक नहीं, अपनी आवाज में सुनाया SRK का गाना, वीडियो वायरल

Kili Paul

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: तंजानिया के इन्फ्लुएंसर किली पॉल (Kili Paul) ने अपने डांस और हिंदी गानों पर लिपसिंक करके पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना लिया था. वह कुछ महीनों से इंटरनेट पर राज कर रहे हैं. हाल ही में किली एक और मजेदार वीडियो के साथ वापस आ गए हैं. वायरल इनफ्लूएंसर ने भारत में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग हासिल कर ली है क्योंकि वह लोकप्रिय और ट्रेंडिंग भारतीय गानों पर लिप-सिंकिंग और डांस करते हुए खुद के वीडियो साझा करते रहते हैं.

हमेशा की तरह अपने पारंपरिक मसाई कपड़ों में नजर आ रहे किली को न केवल एक और प्रसिद्ध बॉलीवुड गाने को लिप-सिंक करते हुए देखा जा सकता है, बल्कि उन्होंने इस गाने में अपनी आवाज़ दी है. यह पहली बार है जब इन्फ्लुएंसर ने अपने 4.4 मिलियन फॉलोअर्स के सामने अपनी असली आवाज का खुलासा किया है.

ये भी पढ़ें - चलते चलते आंटी करने लगीं गोविंदा के गाने पर डांस, वीडियो देख आ जाएगी हंसी

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मुझे बताएं कि क्या आप लोगों को मेरी आवाज़ की और ज़रूरत है?"

यहां देखें वीडियो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kili Paul (@kili_paul)

ये भी पढ़ें - छोटी बहन को गणित बढ़ाते हुए रोने लगा लड़का, मजेदार वीडियो हो रहा है वायरल

उन्होंने शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा स्टारर हिट फिल्म 'रब ने बना दी' जोड़ी के खूबसूरत गाने 'तुझ में रब दिखता है' को गाया है. उनके वीडियो की बैकग्राउंड में बच्चे के साथ, किली को भारी लेकिन बेहतर आवाज में गाने के बोल गाते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया सेन्सेशन ने बोल को सही उच्चारण करने की पूरी कोशिश की. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1.6 मिलियन से अधिक व्यूज और 2 लाख 56 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement