Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

देरी से स्कूल पहुंचे बच्चे तो टीचर ने साफ करवाया Toilet, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मामला कर्नाटक के गडग जिले के नागवी में सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय का है. यहां कुछ बच्चे समय पर स्कूल नहीं आ सके तो सजा के रूप में इनसे शौचालय की सफाई करवाई गई.

देरी से स्कूल पहुंचे बच्चे तो टीचर ने साफ करवाया Toilet, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः सोशल मीडिया पर एक बेहद शर्मनाक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो कर्नाटक के एक स्कूल का बताया जा रहा है जिसमें कुछ बच्चों को शौचालय की सफाई करते हुए देखा जा रहा है. वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि छठी-सातवीं क्लास के कुछ बच्चे स्कूल की यूनिफॉर्म पहन, हाथ में झाडू लेकर टॉयलेट की सफाई कर रहे हैं. 

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, मामला कर्नाटक के गडग जिले के नागवी में सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय का है. यहां कुछ बच्चे समय पर स्कूल नहीं आ सके तो सजा के रूप में इनसे शौचालय की सफाई करवाई गई. वहीं, इस दौरान एक रसोइए ने घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें- अपना Death Certificate खुद बनवा सकेंगे अब! क्या है इस वायरल तस्वीर का सच?

टीओआई अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, रसोइया विजयलक्ष्मी ने बताया कि 'जब मैं स्कूल में था तो छात्रों ने शौचालय को साफ करने के लिए बाल्टी और झाडू के लिए मुझसे संपर्क किया. उन्होंने मुझे बताया कि शिक्षकों ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा है. मुझे लगा कि यह सही बात नहीं है इसलिए मैंने इस घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और फिर इसे व्हाट्सएप पर शेयर किया.'

यहां देखें वीडियो-

 

यह भी पढ़ें- Lockdown: दुनिया तल रही थी जलेबियां इन भाई साहब ने घर बैठे बना डाला हवाई जहाज

मामले को लेकर बच्चों के परिजनों ने स्कूल पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं, वीडियो के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग का कहना है कि इसे लेकर जांच की जा रही है. 
 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement