ट्रेंडिंग
सोशल मीडिया पर इन दिनों खान सर का एक मजेदार वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक ऐसी गलती कर बैठते हैं कि खुद भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं.
खान सर अपने अनोखे अंदाज़ और मजेदार चुटकुलों के लिए जाने जाते हैं. वे पढ़ाई को हंसी-मजाक के साथ इतना रोचक बना देते हैं कि स्टूडेंट्स न केवल सीखते हैं बल्कि खूब हंसते भी हैं. इसी बीच उनका एक नया मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंसी रोक नहीं पा रहे हैं, दरअसल, पटना के मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर ने परफ्यूम समझकर अपने ऊपर 'काला हिट' छिड़क लिया और फिर जो हुआ, वो देखने लायक था!
परफ्यूम समझकर अपने ऊपर छिड़क लिया 'काला हिट'
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि खान सर हमेशा की तरफ अपने क्लास रुम में बच्चे को परफ्यूम के बारे में बातते हैं, वो इस टॉपिक में इतना ज्यादा खो जाते है कि इक्जाम्पल देने के लिए खुद के ऊपर ही परफ्यूम लगाते है लेकिन वो परफ्यूम नहीं बल्कि मच्छरों को मारने वाला काला हिट होता है. छिड़कते ही उन्हें अजीब सी गंध महसूस होती और तब जाकर उन्हें एहसास हुआ कि ये परफ्यूम नहीं बल्कि ‘काला हिट’ है. इसके बाद उन्होंने कैमरे की ओर देखकर कहा, "अरे ये क्या कर दिया, ये तो मच्छर मारने वाला हीट है." इस बात पर खुद खान सर की हंसी छूट जाती है और वीडियो देख रहे सभी लोग भी पेट पकड़कर हंसने लगते हैं.
फैंस बोले “सर, आप ही कर सकते हैं ये करिश्मा!”
वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट्स की बाढ़ ला दी.
एक यूजर ने लिखा, “अब मच्छर नहीं आएंगे क्लास में, डर के मारे!”
दूसरे ने कहा, “सर, आपकी क्लासेज में ज्ञान के साथ एंटरटेनमेंट भी फुल डोज में मिलता है.”
ह्यूमर और सादगी का कॉम्बो हैं खान सर
खान सर की सबसे खास बात यही है कि वो अपनी सादगी और ह्यूमर से पढ़ाई को दिलचस्प बना देते हैं. ये वीडियो इस बात का और सबूत है कि कैसे वो छोटी-छोटी बातों में भी मजा ढूंढ लेते हैं और अपने स्टूडेंट्स को भी खूब हंसाते हैं.बता दें कि हाल ही में खान सर की शादी हुई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.