Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Khan Market में सधे सुरों में गाया 'अगर तुम साथ हो', अरिजीत सिंह की याद आ गई, देखें वीडियो

Agar Tum Sath Ho Viral Video: फिल्म तमाशा का गाना 'अगर तुम साथ हो...' काफी मशहूर है अब इसका एक 'खान मार्केट वर्जन' सोशल मीडिया पर वायरल है.

Khan Market में सधे सुरों में गाया 'अगर तुम साथ हो', अरिजीत सिंह की याद आ गई, देखें वीडियो

Khan Market Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली का खान मार्केट शॉपिंग और खाने-पीने के लिए मशहूर है. कई बार यहां गिटार बजाते हुए लड़के, गाना-गाते म्यूजिकल ग्रुप भी दिख जाते हैं. ऐसे ही एक गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का गिटार बजाकर गाना गा रहा है. बगल से गुजरती लड़की को गाना पसंद आया तो दोनों ने बढ़िया जुगलबंदी की. मशहूर गायक अरिजीत सिंह के गाने 'अगर तुम साथ हो...' पर लड़की ने ऐसे सुर लगाए कि गाना सुनने वालों को भी नॉस्टैल्जिक फील आ गई है.

सोशल मीडिया पर यह वीडियो 16 दिसंबर को अपलोड किया गया है. वीडियो अपलोड करने वाले ट्विटर हैंडल ने बताया है कि गिटार बजाकर गाना गा रहे शख्स का नाम अंशू सिन्हा है जो कि एक प्रोफेशनल सिंगर और गिरारिस्ट हैं. साथ में गाना गा रही लड़की का नाम करिश्मा नाथ है. अंशू और करिश्मा की जुगलबंदी ने ऐसा समां बांधा है कि आप तारीफ किए बिना रह ही नहीं सकते. पहले ये गाना सुन लीजिए.

यह भी पढ़ें- उड़ते प्लेन में पायलट का अनाउंसमेंट, इससे ऊपर गए तो दिख जाएंगे भगवान, देखें मजेदार वीडियो

'लेडी अरिजीत' ने समां बांध दिया
गाना सुनने का बाद आप पढ़ रहे हैं तो गारंटी है कि आप भी मंत्रमुग्ध हो गए होंगे. करिश्मा और अंशू की जुगलबंदी ने इतना बढ़िया संगीत पेश किया कि पता ही नहीं चला कि यह गाना सड़क पर यूं ही गाया जा रहा है. हां, आखिर में करिश्मा ने एक लाइन में ट्विस्ट डाल दिया और 'अगर तुम साथ हो...' को 'अगर मैं साथ हूं...' कह दिया. इसे सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग जोर से हंस पड़े.

यह भी पढ़ें- 'बुलडोजर करेगा काम, मेरी बिटिया पाएगी दाम', दूल्हे को शादी में मिला अनोखा गिफ्ट 

वैसे, अगर कोई इतना अच्छा गा सकता हो तो अंशू जैसे गिरारिस्ट भी यही गाएंगे कि 'अगर तुम साथ हो.' यह गाना फिल्म 'तमाशा' का है. फिल्म के लीड रोल में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर थे. गाना गया है अल्का यागनिक और अरिजीत सिंह. साल 2015 में आई इस फिल्म के गाने बड़े मशहूर हुए थे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement