Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

केजरीवाल सरकार ने पटाखों पर लगाया बैन, नाराज शख्स ने पार्टी ऑफिस के सामने कर दी आतिशबाजी

Arvind Kejriwal सरकार के पटाखा बैन नीति के विरोध में एक शख्स ने अपना विरोध जताते हुए पार्टी दफ्तर के बाहर आतिशबाजियां की.

केजरीवाल सरकार ने पटाखों पर लगाया बैन, नाराज शख्स ने पार्टी ऑफिस के सामने कर दी आतिशबाजी

arvind kejriwal

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के दिवाली पर पटाखा बैन के विरोध में एक युवक ने विरोध जताया है. युवक ने अपने विरोध में कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद लोग हैरान हैं. अपने आप को सनातनी बताने वाले एक युवक ने पटाखों की लड़ी आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर ही जला दी. पटाखे जलाने के दौरान का वीडियो कैमरे में कैद कर लिया गया है. युवक आप सरकार के पटाखे बैन करने की नीति से आहत है.  

अपना विरोध जताते हुए युवक ने कहा, न्यू ईयर पर बैन क्यों नहीं लगते? मंत्री राजकुमार आनंद के घर आतिशबाजी पर क्या एक्शन हुआ?"

यह भी पढ़ें: Viral CCTV Footage: पुलिस की बंदूक से अचानक चली गोली, घायल हुआ दुकानदार

यहां देखें वीडियो

युवक ने सरकार की इस नीति को तुगलकी फरमान बताया है और सवाल किया है कि आखिर सरकार ने पर्यावरण को लेकर क्या किया है. युवक ने कहा, "साल भर पर्यावरण पर क्या काम हुए? सिर्फ हिंदू त्यौहारों पर ही रोक क्यों? ये तुग़लकी फ़रमान का हम विरोध करते हैं."

यह भी पढ़ें: इस महिला के नाम हुआ चाय बनाने का World Record, एक घंटे में बहा दी नदियां

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने दिवाली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पटाखों पर बैन लगाया है. सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भी लोगों से दीपावली पर पटाखे न जलाने की अपील की है. इसकी निगरानी के लिए दिल्ली पुलिस की 210 टीमें बनाई गई है. वहीं, राजस्व विभाग ने 165 टीमें गठित की हैं. नियमों का उल्लघंन करने वालों पर 5 हजार रुपए तक का जुर्माना और 3 साल तक की जेल की सजा हो सकती है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement