Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Kedarnath Video: सफेद साड़ी पहने महिला ने बाबा केदारनाथ के शिवलिंग पर उड़ाए नोट, देखें पूरा वीडियो

Kedarnath Dham Viral Video: महिला के वायरल वीडियो को लेकर बद्री - केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष ने नाराजगी जताई है. उन्होंने इस संबंध में जिला अधिकारी से बात करके दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है.

Kedarnath Video: सफेद साड़ी पहने महिला ने बाबा केदारनाथ के शिवलिंग पर उड़ाए नोट, देखें पूरा वीडियो

Kedarnath Viral Video

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: केदारनाथ धाम दर्शन करने गए श्रद्धालुओं के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं. इस बीच केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह में नोट राती एक महिला का वीडियो सामने आया है. केदारनाथ मंदिर समिति ने इस संबंध में नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से जांच की बात कही. रुद्रप्रयाग पुलिस ने इस मामले में महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. 

केदारनाथ धाम इन दिनों सोशल मीडिया की सुर्खियों में छाया हुआ है. कुछ दिन पहले केदारनाथ मंदिर के भीतर गर्भ गृह में सोने की परत की जगह तांबा लगाने का मामला सामने आया था. अब केदारनाथ मंदिर में एक महिला का बाबा केदारनाथ के शिवलिंग पर नोट उड़ाने का वीडियो वायरल हो रहा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो 1 सप्ताह पुराना है हालांकि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा.

यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा में नहीं बजेंगे अश्लील गाने, भाला और त्रिशूल ले जाने की इजाजत नहीं, जानिए सारे नियम

शिवलिंग पर नोट उड़ाती महिला का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला मंदिर के गर्भ गृह में पैसे उड़ा रही है. इस समय उसके पास तीर्थ पुरोहित भी खड़े हुए हैं, जो उसे ऐसा करने से बिल्कुल भी नहीं रोक रहे हैं. इसके साथ ही अभी बताया जा रहा है कि जब महिला यह कर रही थी तो उस समय बद्री - केदार मंदिर समिति के कर्मचारी भी भीतर ही मौजूद थे. उन्होंने भी महिला को ऐसा करने से नहीं रोका.

यह भी पढ़ें- चलती बस में अचानक बेहोश हो गया ड्राइवर, CISF अफसर की समझदारी ने बचाई यात्रियों की जान

बद्री - केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

बद्री - केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय इंद्र अजय ने महिला के इस वीडियो पर आपत्ति जताई है. उन्होंने ऐसे मामले में अधिकारियों से सवाल किए हैं. इसके साथ ही प्रकरण में तत्काल सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. महिला के वायरल वीडियो पर डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि महिला का यह कृत्य शर्मनाक है. इस तरह की घटना माफी लायक नहीं है. करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम किया गया है. महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement