Advertisement

बाढ़ पीड़ित इलाके का दौरा करने पहुंचे CM, बोले - 'विदेशी साजिश से फट रहे हैं बादल'

आंध्र प्रदेश के सीएम के.चंद्रशेखर राव बाढ़ग्रस्त इलाके के दौरे पर गए थे यहां उन्होंने बादल फटने को लेकर ऐसी बात कही कि लोगों को कुछ समझ ही नहीं आ रहा है.

बाढ़ पीड़ित इलाके का दौरा करने पहुंचे CM, बोले - 'विदेशी साजिश से फट रहे हैं बादल'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव 17 जुलाई को बाढ़ग्रस्त इलाके के दौरे पर गए थे. यहां बादल फटने की वजह से बाढ़ के हालात बन गए. बादल फटने की इस घटना को सीएम राव ने दूसरे देशों की साजिश बताया. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, एक नया फेनोमेनन आया है जिसे क्लाउड ब्रस्ट कहते हैं. लोग कहते हैं कि इसके पीछे कोई साजिश है. मुझे नहीं पता कि यह बात कहां तक सही है लेकिन कहा जा रहा है कि दूसरे देशों के कुछ लोग जानबूझ कर भारत में अलग-अलग जगहों पर बादल फटवा रहे हैं. कश्मीर, लेह लद्दाख, उत्तराखंड सभी जगह ऐसी घटनाएं हुईं और अब ये गोदावरी झेत्र में भी ऐसा कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: समुद्र तट पर लहरों के साथ आया कचरा ही कचरा, शर्मिंदा कर देगा वीडियो

राहत शिविर चलते रहेंगे

केसीआर ने अधिकारियों से बारिश पूरी तरह से बंद होने तक शिविरों को बंद न करने के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में पानी भरने की समस्या है वहां के सुधार के लिए जल्द कदम उठाए जाएंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा, किसी ऊंची जगह पर 2,000 से 3,000 घरों की कॉलोनी बनाई जाएगी ताकि गोदावरी में जलस्तर चारे 90 फीट तक भर जाए लेकिन बाढ़ का खतरा न हो. उन्होंने बाढ़ से प्रभावित हर परिवार के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद की भी घोषणा की.

यह भी पढ़ें: Viral Video: मुंबई लोकल में कपड़े सुखाते दिखे पैसेंजर, लोगों ने किए मजेदार कमेंट

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों (Latest News) पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में (Hindi News) पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement