Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

कौन है इस 'दिव्य' भैंस का मालिक?, दो गांवों के बीच मची लड़ाई, अब DNA टेस्ट कराएगी पुलिस, बड़ा ही दिलचस्प है ये केस

Karnataka News: कर्नाटक से एक मामला सामने आया है, जहां दो गांवों में भैंस को लेकर विवाद हो गया. अब इस मामले में पुलिस भैंस का डीएनए टेस्ट करवाएगी. 

Latest News
कौन है इस 'दिव्य' भैंस का मालिक?, दो गांवों के बीच मची लड़ाई, अब DNA टेस्ट कराएगी पुलिस, बड़ा ही दिलचस्प है ये केस
Add DNA as a Preferred Source

Karnataka News: कर्नाटक के दावणगेरे जिले में इन दिनों एक भैंस को लेकर दो गांवों के बीच विवाद छिड़ा हुआ है. यह भैंस एक मंदिर को समर्पित है, जहां सैकड़ों श्रद्धालु इसे पूजते हैं. अब पुलिस इस विवाद में भैंस के असली मालिक का पता लगाने के लिए DNA टेस्ट कराने जा रही है. यह विवाद कुनीबेलाकेरे और कुलगाट्टे गांवों के बीच हो रहा है, जो लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं. फिलहाल, यह भैंस शिवमोग्गा के एक गौशाला में पुलिस की निगरानी में रखी गई है.

क्या है पूरा मामला?
करीब 8 साल पहले, कुनीबेलाकेरे गांव के करियम्मा देवी मंदिर को एक भैंस समर्पित की गई थी, जिसे यहां के लोग पूजा करते हैं. हाल ही में, पड़ोसी बेलाकेरे गांव में एक भैंस मिली. उसी समय कुलगाट्टे गांव से एक भैंस के लापता होने की सूचना आई. इसके बाद, कुलगाट्टे के लोग इस भैंस को अपने गांव ले गए और इसे अपनी बताकर दावा किया कि यह उनकी खोई हुई भैंस है. गांव के मदप्पा रंगण्णावर ने कहा कि उनकी भैंस दो महीने से गायब थी, जबकि कुनीबेलाकेरे के लोग इसे अपनी बताते हुए उस पर अपना हक जताने लगे.

विवाद बढ़ा पुलिस ने हस्तक्षेप किया
इस विवाद के बाद, दोनों गांवों में मतभेद बढ़ गए और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. भैंस की उम्र को लेकर भी दोनों गांवों के बीच मतभेद था. कुनीबेलाकेरे के लोग दावा कर रहे थे कि भैंस आठ साल की है, जबकि कुलगाट्टे के लोग इसे तीन साल पुरानी बता रहे थे. पशु चिकित्सकों ने भैंस की जांच की और पुष्टि की कि इसकी उम्र छह साल से अधिक है. जो कुनीबेलाकेरे के दावे का समर्थन करता है, हालांकि कुलगाट्टे के लोग इससे सहमत नहीं हुए.


ये भी पढ़ें- पुनीत सुपरस्टार प्लेन से आ रहा था बाहर, शख्स ने जड़ दिया थप्पड़, Video देख लोग बोले- हर जगह मार खाता रहता है


DNA टेस्ट की तैयारी
कुनीबेलाकेरे के निवासियों ने कुलगाट्टे के 7 लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर दिया और भैंस के dna टेस्ट की मांग की. उन्होंने यह भी दावा किया कि भैंस के बच्चों के मौजूद होने से यह साबित होता है कि यह उनकी ही है. इस मामले में दावणगेरे के  SP कार्यालय तक शिकायत पहुंच चुकी है. पुलिस ने डीएनए सैंपल इकट्ठा कर लिए हैं. टेस्ट के परिणामों के बाद ही इस मामले का समाधान किया जाएगा.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement