Advertisement

Video: समस्या बताने आई महिला, BJP नेता ने मुंह पर जड़ दिया थप्पड़

महिला अपनी किसी समस्या को लेकर नेताजी से बात करना चाहती थी. वह जैसे ही मंत्री जी के पांव छूने के लिए झुकी उन्होंने महिला के मुंह पर थप्पड़ जड़ दिए.

Video: समस्या बताने आई महिला, BJP नेता ने मुंह पर जड़ दिया थप्पड़
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कर्नाटक के बीजेपी सरकार में मंत्री वी सोमन्ना की बदतमीजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में मंत्री महोदय एक महिला को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं. वीडियो शनिवार 22 अक्टूबर का है. मंत्री वी सोमन्ना चामराज नगर के हंगला गांव में जमीन के कागजात देने संबंधित कार्यक्रम में शामिल होने आये थे. इसी दौरान एक महिला नेताजी से बात करने के लिए आगे बढ़ी और कुछ कहने की कोशिश करने लगी.

महिला की जिद से मंत्री जी इतने नाराज हुए कि उन्होंने महिला को एक चांटा ही रसीद कर डाला. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जब मीडिया ने इस घटना पर उनसे बात करनी चाही तो उन्होंने नाराजगी भरे लहजे में अपनी इस गरकत पर खेद व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें: OMG! अपनी कार पर बिछाई 1 लाख पटाखों की लड़ी और लगा दी आग, धमाकेदार वीडियो वायरल 

बताया जा रहा है कि महिला अपनी किसी समस्या को लेकर नेताजी से बात करना चाहती थी. वह जैसे ही मंत्री जी के पांव छूने के लिए झुकी उन्होंने महिला के मुंह पर थप्पड़ जड़ दिए. इसके बाद थोड़ी देर वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ तो सोमन्ना बोले, मैं सभी लड़कियों को बहन के रूप में देखता हूं. मुझे इस घटना के लिए खेद है. मैंने महिला को पैर छूने से रोकने के लिए उन्हें छुआ था न कि उन्हें मारा.

 

यह भी पढ़ें: Viral Video: मुंह में दबाई सिगरेट और चिंगारी से जला डाला रॉकेट, यूजर्स बोले- नासा का फाउंडर 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement