Advertisement

खड़ा हो जाऊंगा लेकिन गाऊंगा नहीं- मसूद, वंदे मातरम् पर इमरान मसूद का बयान, अरशद मदनी ने जो कहा वो सही- मसूद | लखनऊ में कार हादसे का CCTV सामने आया, तेज रफ्तार कार लोगों को कुचलते हुए निकली, 12वीं का छात्र चला रहा था तेज रफ्तार कार, कार सवार ने 6 लोगों को रौंदा, एक की मौत, लखनऊ-हादसे में 6 साल के बच्चे की मौत, कार सवार ने 6 लोगों को रौंदा, एक की मौत, लखनऊ-हादसे में 6 साल के बच्चे की मौत | मेरठ में शावेज राणा ने लगाई गुहार, हिंदू संगठनों का लव जिहाद का आरोप, शावेज ने शादी हो जाने की गुहार लगाई, 'शावेज की आकांक्षा से शादी होनी थी' | अरशद मदनी पर गिरिराज सिंह का पलटवार, ये हिंदुस्तान है, पाकिस्तान नहीं- गिरिराज सिंह, 'वंदे मातरम आजादी की लड़ाई को दिखाता है', 'मदनी हो या कोई और कानून से ऊपर नहीं'

Kabaddi Player Death Video: मैच में रेड करने उतरा कबड्डी प्लेयर, अचानक नीचे गिरकर हुई मौत, जांच कर रही पुलिस

Viral Death Video: यह घटना मुंबई के मलाड इलाके में हुई है. मरने वाला युवक बीकॉम स्टूडेंट था. पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज कर जांच शुरू की है.

Kabaddi Player Death Video: मैच में रेड करने उतरा कबड्डी प्लेयर, अचानक नीचे गिरकर हुई मौत, जांच कर रही पुलिस

Mumbai Kabaddi Match Death (Representational Photo)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Mumbai Viral Video- हालिया दिनों में चलते-चलते अचानक गिरकर मर जाने जैसे मामले बहुत ज्यादा सामने आ रहे हैं. ऐसा ही एक मामला मुंबई के मलाड इलाके में भी देखने को मिला है, जहां कबड्डी टूर्नामेंट में लाइव मैच के दौरान विपक्षी खेमे में रेड करने उतरे 20 साल के खिलाड़ी की अचानक नीचे गिरकर मौत हो गई है. मृतक का नाम कीर्तिकराज मल्लन था और वह बीकॉम स्टूडेंट था. पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. कबड्डी प्लेयर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत के सही कारण की जानकारी मिल सके. लाइव मैच के दौरान अचानक गिरने की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया गया है, जो बेहद वायरल हो गया है. लोग अचानक हुई इस मौत को देखकर हैरान हैं और चिंता भी जता रहे हैं.

कॉलेज ने कराया था टूर्नामेंट का आयोजन

पुलिस के मुताबिक, मलाड इलाके में एक कॉलेज ने कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया था. मरने वाला छात्र कीर्तिकराज भी एक टीम की तरफ से खेल रहा था. बृहस्पतिवार यानी 9 फरवरी की दोपहर में उसकी टीम का मैच था. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कीर्तिकराज मुकाबले के दौरान विपक्षी टीम के खेमे में रेड करने गया था. इस दौरान वह पूरी तरह फिट नजर आ रहा था. विपक्षी खिलाड़ियों ने उसे पकड़ लिया और वह आउट हो गया. इसके बाद विपक्षी टीम के खिलाड़ी जश्न मना रहे थे और वह वापस अपने खेमे में लौट रहा था. तभी अचानक वह नीचे गिर गया. वहां मौजूद लोगों ने दौड़कर जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. टूर्नामेंट आयोजन समिति के लोगों ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी. पुलिस टीम ने उसे नजदीक ही शताब्दी अस्पताल में भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. 

कुछ छात्र बना रहे थे वीडियो

इस मैच का वीडियो कुछ छात्र बना रहे थे. इसी वीडियो में कीर्तिकराज की मौत भी रिकॉर्ड हो गई है. पुलिस के मुताबिक, मृतक कीर्तिकराज मुंबई के ही गोरेगांव एरिया की संतोष नगर कॉलोनी का रहने वाला था. वह गोरेगांव के विवेक कॉलेज में बीकॉम फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement