Advertisement

शेरनी के सामने शेर को छूने लगी महिला, फिर जो हुआ कांप जाएगा आपका दिल, देखें Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो साउथ अफ्रीका का बताया जा रहा है. इस पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

शेरनी के सामने शेर को छूने लगी महिला, फिर जो हुआ कांप जाएगा आपका दिल, देखें Video

jungle Safari Video Viral on social media instagram twitter 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी:  सोशल मीडिया पर आपको जंगल के खूब वीडियो दिखाई देते होंगे. कभी जंगल सफारी करते लोगों पर टाइगर अटैक कर देता है तो कभी कोई जानवर को परेशान करता नजर आता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. जंगल का यह वीडियो देखकर आपका भी कलेजा कांप जाएगा. जानिए कि इस वायरल वीडियो में ऐसा क्या है? 

जंगल पहुंची एक महिला ने शेर और शेरनी के साथ एक गलती कर दी. दरअसल, महिला अचानक शेरनी के सामने शेर को छूने की कोशिश करने लगती है. इसके बाद जो होता है, वह देखकर आप भी डर जाएंगे. आपको भी समझ में आ जाएगा कि जंगल सफारी के दौरान कुछ गलतियां बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए. वरना, जान से हाथ धोना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें- ओडिशा ट्रेन एक्सीडेंट: हादसे के बाद लापता हैं परिजन, नहीं मिल रहा पता? इन वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर्स की लें मदद  

शेरनी के सामने शेर को छूने लगी महिला

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शेर और शेरनी आराम से बैठे हुए हैं. इस बीच एक महिला उनके पास पहुंच जाती है. वह फोटो खिंचवाने के लिए पोज देने लगती है. जिसके बाद वह हिम्मत करके शेर को छूने की कोशिश करने लगती है. जैसे ही वह शेर को छूने लगती है तो शेरनी उसे दौड़ाने के लिए उठ खड़ी होती है. जिसके बाद महिला की हालत खराब हो जाती है, वह दौड़ लगा देती है. महिला आगे-आगे दौड़ती है और उसके पीछे शेरनी दौड़ने लगती है.

ये भी पढ़ें- New York के Times Square पर छाए राहुल गांधी, फीचर हुआ वीडियो, कितना लगा होगा खर्च? जान लीजिए

 

साउथ अफ्रीका का बताया जा रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा यह वीडियो साउथ अफ्रीका का बताया जा रहा है. इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए 13 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 2 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं, वहीं, 1 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. इस वीडियो पर लोग तरह - तरह के कमेंट भी कर रहे हैं. कुछ लोगों ने लिखा कि सेल्फी लेने के चक्कर में लोग कुछ भी करने लगते हैं तो वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि आगे क्या हुआ, अगर उसका वीडियो मिले तो ज्यादा बेहतर है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement