Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral News: फिसली जो बाइडेन की जुबान ऋषि सुनक को कहा 'रशीद सनक', ट्विटर यूजर्स ने कर दी खिंचाई

व्हाइट हाउस में दिवाली समारोह में जो बाइडेन ने ऋषि सुनक को 'रशीद सनक' कहकर पुकारा. बाइडेन का यह वीडियो वायरल हो रहा है.

Viral News: फिसली जो बाइडेन की जुबान ऋषि सुनक को कहा 'रशीद सनक',  ट्विटर यूजर्स ने कर दी खिंचाई
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ब्रिटेन के नए प्राइम मिनिस्टर ऋषि सुनक को दुनियाभर से अनेकों बधाई मिल रही है. ऋषि सुनक को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी बधाई दी. बाइडेन ने सोमवार 24 अक्टूबर को व्हाइट हाउस में दिवाली सेलिब्रेशन के दौरान ऋषि सुनक को ब्रिटेन का प्राइम मिनिस्टर बनने पर बधाई दी. जो बाइडेन ने बधाई देते समय ऋषि सुनक का नाम गलत बोल दिया जिसके बाद उनकी खूब आलोचना हो रही है. बाइडेन ने एक नहीं बल्की दो बार ऋषि सुनक का नाम गलत बोला.

जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में समारोह के दौरान कहा कि 'आज ही हमें पता चला की ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बन गए हैं' बाइडेन ने कहा कि भारतीय मूल के ऋषि सुनक को ब्रिटेन का प्राइम मिनिस्टर चुना जाना आश्चर्य की बात है. इस दौरान जो बाइडेन ने ऋषि सुनक का नाम लेते समय ऋषि सुनक की जगह 'रशीद सनक' कहा. उन्होंने एक बार नहीं बल्कि दो बार ऋषि सुनक को 'रशीद सनक' कहा. 

यह भी पढ़ें: Shocking News: ऐसे कपड़े पहनकर ऑफिस पहुंची लड़की, कंपनी ने कहा 'घर जाओ'

जो बाइडेन पहले भी कई बार नामों का गलत उच्चारण करने की वजह से आलोचनाओं का शिकार हुए हैं इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया जिसके बाद उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है. ऋषि सुनक के नाम का गलत उच्चारण करने की वजह से ट्विटर यूजर्स जो बाइडेन की जमकर आलोचना कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Viral News: पति ने चाकू मारकर दफनाया, एप्पल वॉच की मदद से बची महिला

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement