Advertisement

Shocking News: नशीले लड्डू खिलाकर नाबालिग साली को ले भागा जीजा, मंदिर में रचाई शादी

पीड़िता के पिता और भाई ने जिला मुख्यालय में जाकर पुलिस सुपरिटेंडेंट अतुल शर्मा से न्याय दिलाने की मांग की है.

Shocking News: नशीले लड्डू खिलाकर नाबालिग साली को ले भागा जीजा, मंदिर में रचाई शादी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: नौवी कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा से उसके जीजा ने नशीले लड्डू खिला कर शादी कर ली. शादी का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. यह अजीब मामला चित्रकूट का है. 12 अक्टूबर को स्कूल जाती नाबालिक साली को जीजा ने पकड़ लिया और उसे गाड़ी से स्कूल छोड़ने के लिए कहा जिसके बाद उसे गाड़ी में बैठा लिया. गाड़ी में बैठाकर जीजा ने साली को नशीले लड्डू खिला दिए और वह अपनी साली को स्कूल की जगह मंदिर ले गया फिर वहां उससे जबरदस्ती शादी कर ली. 

पीड़िता रायपुर थाना क्षेत्र के अतरौली गांव की निवासी है और आरोपी जीजा की पहचान अवधेश केसरवानी के रूप में की गई है. शादी के बाद वह इसे अपने घर ले गया और फिर इसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए अवधेश ने किसी को कुछ बताने पर इसे जान से मारने की धमकी दी थी लेकिन लड़की जब घर पहुंची तो उसने इस सारी घटना के बारे में अपनी मां को बताया. लड़की के पिता और भाई अहमदाबाद में रह कर काम कर रहे थे और जब इन्हें इस घटना के बारे में सूचना मिली तो इन्होंने अहमदाबाद से आकर रैपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.

यह भी पढ़ें: Viral Video: रेलवे प्लेटफॉर्म का नल बना फव्वारा, ट्रेन के साथ-साथ यात्रियों की भी हुई धुलाई 

जब पुलिस की तरफ से उचित कार्रवाई नहीं की गई तो पीड़िता के पिता और भाई ने जिला मुख्यालय में जाकर पुलिस सुपरिटेंडेंट अतुल शर्मा से न्याय दिलाने की मांग की. लड़की के परिवार वालों ने अवधेश पर नाबालिक लड़की का अपरहण कर उससे जबरन शादी करने का आरोप लगाया है. पीड़िता के पिता ने रैपुरा थाने की पुलिस पर मामले में सुनवाई न करने का आरोप भी लगाया है. 

यह भी पढ़ें: Viral News: जयपुर की इस सोसायटी में चौकीदारी से लेकर झाड़ू-पोछा तक सारा काम करते हैं रोबोट

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement