Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

जीजा बना हैवान, वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, तंग होकर साली ने खत्म कर ली जिंदगी

नालंदा पुलिस के मुताबिक लड़की ब्लैकमेलिंग से तंग आ गई थी, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया है.

जीजा बना हैवान, वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, तंग होकर साली ने खत्म कर ली जिंदगी

सांकेतिक तस्वीर.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिहार (Bihar) के नालंदा जिले में रिश्तों को शर्मशार कर देने का एक मामला सामने आया है. एक कलियुगी जीजा ने अपनी ही साली का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे मरने के लिए मजबूर करदिया. आरोप है कि वह शख्स अपनी साली को बार-बार सता रहा था. साली ने तमाम मिन्नतें की लेकिन वह माना नहीं और ब्लैकमेल से परेशान होकर उसने खुदकुशी का रास्ता चुन लिया. महज 21 साल की इस लड़की ने अपने जीजा के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली. 

नालंदा जिले के करायपरशुराय थाना इलाके में एक लड़की ने रस्सी लगाकर खुदकुशी कर ली. लड़की की बहन ने गांव के एक लड़के से ही लव मैरिज की थी. धीरे-धीरे आरोपी जीजा ने अपनी साली को भी  प्रेम जाल में फंसा लिया. आरोपी ने उसके साथ अंतरंग पलों का वीडियो भी बना लिया. 

IND vs AUS: '10वें नंबर का प्लेयर समझ के बॉलर समझा क्या, सिक्सर किंग है मैं' शमी की तूफानी पारी के बाद मीम्स की बाढ़

वीडियो के सहारे साली को ब्लैकमेल कर रहा था जीजा

इसी वीडियो के सहारे वह लड़की को बार-बार ब्लैकमेल कर रहा था. लड़की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर परेशान हो गई और गुरुवार को उसने आत्महत्या कर लिया. पुलिस ने शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है. 

बैंक के लॉकर में रखे थे लाखों रुपये, सालों बाद खोला तो मिट्टी में बदल गई थी सारी कमाई

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर दे दी जान

सुसाइड नोट में पीड़िता ने अपनी मौत के लिए अपने जीजा को जिम्मेदार ठहराया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है. सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग की बात सामने आई है. उसके प्रेम प्रंसग की वजह से घरवाले भी उससे नाराज रहते थे, वहीं ब्लैकमेलिंग की वजह से वह तंग आ गई थी और खुदकुशी कर ली.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement