Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: शुद्ध हिंदी बोलती है ये फिरंगी महिला, उच्चारण सुन भारतियों को भी आ जाएगी शर्म

Jessica Kumar एक अमरीकी हैं और उन्होंने बिहार के रहने वाले से शादी की है. वह भारतीय त्योहारों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती हैं.

Viral Video: शुद्ध हिंदी बोलती है ये फिरंगी महिला, उच्चारण सुन भारतियों को भी आ जाएगी शर्म

Jessica Kumar

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कभी आपने किसी फिरंगी को शुद्ध हिंदी बोलते हुए देखा है! हमारी यह बात सुनकर शायद आपको एक्टर टॉमऑल्टर की याद आए. मगर टॉमऑल्टर के अलावा भी कई ऐसे विदेशी हैं, जो फराटेदार हिंदी बोलते नजर आ जाते हैं. सोशल मीडिया पर जेसिका कुमार (Jessica Kumar) नाम की एक महिला काफी सुर्खियों में हैं जो अपनी हर वीडियो के जरिए शुद्ध हिंदी के सही प्रोनॉन्सिएशन पर जोर देती हैं. 

जेसिका कुमार का वीडियो आए दिनों वायरल हो जाता है. इन वीडियो में वह हिंदी में बात करती हुई नजर आती हैं. विदेशी होने के नाते यदि हम जेसिका की हिंदी पर गौर करें तो हम पाएंगे कि वह हर एक शब्दों का सही उच्चारण करने की कोशिश करती हैं. 

ये भी पढ़ें - छोटी बहन को गणित बढ़ाते हुए रोने लगा लड़का, मजेदार वीडियो हो रहा है वायरल

खुद को अमेरिकन बताने वाली जेसिका कुमार ने बिहार के रहने वाले एक शख्स से शादी की है. वह आए दिनों अपने पति के साथ कई वीडियो बना चुकी हैं. जेसिका यहां तक कि अपने सास के साथ भी वीडियो बना चुकी हैं. 

ये भी पढ़ें - चलते चलते आंटी करने लगीं गोविंदा के गाने पर डांस, वीडियो देख आ जाएगी हंसी

वीडियो में जेसिका अपनी सास के साथ लिट्टी चोखा बनाती हुई नजर आ रही हैं. इस बात से सभी वाकिफ हैं कि लिट्टी चोखा बिहारियों का एक पारंपरिक भोजन है. वीडियो में जेसिका पूरी तल्लीनता से लिट्टी और चोखा के व्यंजनों को तैयार करती हुई नजर आ रही हैं. 

एक अन्य इंस्टाग्राम वीडियो में जेसिका के बिहारियों के एक्सेंट के ऊपर फन करते हुए वीडियो अपलोड किया है. इस वीडियो में वह बिहारी एक्सेंट में हिंदी बोलती हुई नजर आ रही हैं. 

जेसिका कुमार आए दिनों तमाम भारतीय त्योहारों पर अपने चाहने वालों को शुभकामनाएं संदेश देना नहीं भूलती हैं. हाल ही में दीवाली के दौरान उन्होंने अपने चाहने वालों को हिंदी में दीपावली की शुभकामनाएं दी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement