Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

जम्हाई लेते समय महिला के मुंह का हुआ ऐसा हाल,  देख डॉक्टरों के भी उड़ गए होश, वायरल हुआ Video

सोशल मीडिया पर एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक इन्फ्लुएंसर ने इतनी जोर से जम्हाई ली कि उसका मुंह खुला का खुला रह गया. इस घटना का वीडियो शेयर कर उसने अपने अनुभव के बारे में लोगों को बताया है.

Latest News
जम्हाई लेते समय महिला के मुंह का हुआ ऐसा हाल,  देख डॉक्टरों के भी उड़ गए होश, वायरल हुआ Video
Add DNA as a Preferred Source

क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि कोई जम्हाई ले रहा और उसका मुंह बंद न हो? सुनने में ये बात थोड़ी अजीब लग सकती है लेकिन ऐसा हुआ है. अभी हाल ही में अमेरिका से ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. अमेरिका में रहने वाली 21 साल की
Jenna Sinatra जो एक Social Media Influencer है, जब वह जम्हाई ले रही थीं, तो उसने इतनी जोर से जम्हाई ली कि उनका जबड़ा ही लॉक हो गया और मुंह खुला का खुला रह गया.

21 साल की जेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर इस घटना के बारे में कई सारे वीडियोज शेयर किए हैं और अपने दर्दनाक अनुभव के बारे में लोगों को बताया है. वह बताती है कि उसे यकीन नहीं हो रहा है कि उसके साथ ऐसा कुछ हुआ है’.

Jenna ने आगे बताया कि वह जम्हाई ले रही थी और उसने जम्हाई इतनी जोर से ली कि उनका मुंह खुला का खुला रह गया. कई कोशिशों के बाद भी जब मुंह बंद नहीं हुआ तो उसे थक हार कर हॉस्पिटल जाना पड़ा. जहां डॉक्टरों ने एक्स-रे करने के बाद उसके जबड़े को ठीक किया.

उसकी इस हालत पर डॉक्टर ने कहा कि जोर से जम्हाई लेने की वजह से उनका जबड़ा अपनी जगह से हट गया और वहीं लॉक हो गया है. एक प्लास्टिक सर्जन डॉ. एंथनी यून ने बताया कि ये बहुत दुर्लभ मामला है, ऐसा तब होता है जब कोई बहुत जोर से जम्हाई लेता है. हालांकि ऐसी स्थिति में डॉक्टर दवाइयों और अपने हाथों से जबड़े को वापस सही जगह पर कर देते हैं.


यह भी पढ़ें:इस महिला को पानी से है भयानक एलर्जी, छूते ही हो जाता है ऐसा हाल... 


जेना ने इस मामले पर इंस्टाग्राम पर एक दूसरा वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उनका मुंह पट्टियों से लिपटा हुआ दिखा रहा है. इस वीडियो में वह अपना मुंह बंद कर पा रही थी. साथ ही वो हंस-बोल भी रही थी. 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement