ट्रेंडिंग
अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और पूर्व टीवी एंकर लॉरेन सांचेज की शादी के समारोह की शुरुआत इटली के खूबसूरत शहर वेनिस में हो चुकी है. अरबपति जोड़े की इस हाई-प्रोफाइल शादी को लेकर दुनियाभर में चर्चा हो रही है. लेकिन इस बार सुर्खियों में शादी का आयोजन नहीं, बल्कि शादी का कार्ड है, जो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है.
अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और पूर्व टीवी एंकर लॉरेन सांचेज की शादी के समारोह की शुरुआत इटली के खूबसूरत शहर वेनिस में हो चुकी है. अरबपति जोड़े की इस हाई-प्रोफाइल शादी को लेकर दुनियाभर में चर्चा हो रही है. लेकिन इस बार सुर्खियों में शादी का आयोजन नहीं, बल्कि शादी का कार्ड है, जो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है.
शादी के इस इंविटेशन कार्ड को एबीसी न्यूज़ ने सार्वजनिक किया, जिसके बाद ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. कार्ड के डिजाइन में तितलियों, पक्षियों, पंखों और शूटिंग सितारों का एक कोलाज था, जो गुलाबी और नीले रंग के शेड्स में सफेद बैकग्राउंड पर बना हुआ था. पर ये डिजाइन लोगों को खास पसंद नहीं आया. कई यूजर्स ने इसे भद्दा, बेहद सस्ता और Microsoft Paint से बना हुआ कहा.
एक यूजर ने लिखा, इतनी दौलत होने के बाद भी क्लास नहीं खरीदी जा सकती. वहीं दूसरे ने तंज कसते हुए कहा, क्या उन्होंने कार्ड डिज़ाइनिंग के लिए कोई AI या 10 साल का बच्चा रखा था?
हालांकि कार्ड की भावना सराहनीय थी. इसमें साफ तौर पर कहा गया था कि मेहमान उपहार न लाएं. इसके बजाय, बेजोस और सांचेज़ की ओर से सभी की तरफ से तीन संगठनों यूनेस्को वेनिस कार्यालय, कोरिला और वेनिस की सांस्कृतिक धरोहरों की रक्षा में लगे संस्थानों को दान दिया जाएगा. उन्होंने लिखा, इस जादुई जगह ने हमें कभी ना भुलने वाले यादें दी हैं. हम चाहते हैं कि वेनिस आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक प्रेरणा बना रहे.
Jeff Bezos & Lauren Sanchez’s wedding invite unveiled by ABC News:
— Pop Crave (@PopCrave) June 24, 2025
“Please, no gifts” pic.twitter.com/Gwaaqyd4f0
भले ही कार्ड आलोचना का शिकार बन गया हो, लेकिन शादी का आयोजन पूरी भव्यता से किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी का समारोह तीन दिन तक चलेगा, और इसमें जेफ बेजोस की सुपरयॉट 'कोरू' भी मुख्य भूमिका में होगी. इटली के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि शादी जून के आखिरी हफ्ते में सैन जियोर्जियो मैगीगोर द्वीप पर संपन्न होगी.
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.