Advertisement

Viral Video: RRR की जापान में हुई बल्ले-बल्ले, Naatu-Naatu गाने पर जापानी फैंस ने किया धमाल

RRR फिल्म को जापान में रिलीज के बाद बेहद प्यार मिल रहा है. जापानी फैंस हाल में फिल्म के मशहूर गाने Naatu Naatu पर धमाल करते नजर आए.

Viral Video: RRR की जापान में हुई बल्ले-बल्ले, Naatu-Naatu गाने पर जापानी फैंस ने किया धमाल

Naatu Naatu Song

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: RRR: इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म RRR अब जापान में भी रिलीज हो गई है. एसएस राजामौली की RRR भारत और दुनिया भर में एक बड़ी हिट रही. अमेरिका के बाद अब RRR का क्रेज जापान तक पहुंच गया है. जापान में यह फिल्म 21 अक्टूबर को रिलीज हुई थी. फिल्म के प्रमोशन के लिए जहां राजामौली (S S Rajamauli), जेआर एनटीआर (NTR Jr) और राम चरण (Ram Charan) जापान गए थे. जापान में भी फिल्म का हिट गाना 'नातू नातू' पहले दिन से लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है. जापानी फैंस इस गाने पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं.

लोकप्रिय जापानी YouTuber Mayo ने हाल ही में एक नए वीडियो में गाने के फेमल डांस स्टेप दोहराया है. YouTuber ने राजामौली, राम चरण और जूनियर एनटीआर का इंटरव्यू भी लिया. बाद में उन्होंने 'नातू नातू' पर नृत्य करते हुए खुद का एक वीडियो बनाया. 

ये भी पढ़ें - Funny Video: लड़के का ईको-फ्रेंडली दिवाली आइडिया सुनकर आप भी कहेंगे - भाई खेल गया

यहां देखें वीडियो

ये भी पढ़ें - Viral Video: मुंह में दबाई सिगरेट और चिंगारी से जला डाला रॉकेट, यूजर्स बोले- नासा का फाउंडर

वीडियो को साझा करते हुए, उसने लिखा, "जापान में #RRR रिलीज के लिए रामचरण, जूनियर एनटीआर और राजा मौली के साथ इंटरव्यू के बाद, हम बहुत उत्साहित हो गए और घर वापस जाते समय एक और वीडियो बनाया." वीडियो में मेयो अपने दोस्त काकेताकू के साथ डांस कर रही है. इस वीडियो पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement