Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

Viral Video: खींचो, खींचो... एक कश में खत्म हो जाएगा जुकाम, यूपी में डॉक्टर ने बच्चे को पिलाई सिगरेट 

Jalaun Video: वायरल वीडियो जालौन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है. जिसमें डॉक्टर एक बच्चे को सिगरेट पीने की ट्रेनिंग देता नजर आ रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद CMO ने जांच के आदेश दिए.

Latest News
Viral Video: खींचो, खींचो... एक कश में खत्म हो जाएगा जुकाम, यूपी में डॉक्टर ने बच्चे को पिलाई सिगरेट 

Doctor giving cigarette to child

Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश के जालौन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. यहां एक सरकारी डॉक्टर जुकाम ठीक करने का नाम पर मासूम बच्चे को सिगरेट पिलाता नजर आया. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बवाल हो रहा है. डॉक्टर पर एक्शन लेने की मांग की जा रही है. वीडियो में डॉक्टर बच्चे से यह कह रहा है कि अंदर खींचो, खींचो... कश लेने से जुकाम ठीक हो जाएगा.

जानकारी के मुताबिक, मामला जालौन जिले के कुठौंद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है. जहां एक दंपत्ति अपने बच्चे का इलाज कराने के लिए सीएचसी लेकर गए थे. बच्चे को जुकाम और हल्के बुखार की समस्या थी. सीएचसी के डॉक्टर सुरेश चंद ने सिगरेट पिलाकर बच्चे का जुकाम ठीक करने का दावा किया. 

उन्होंने बच्चे के मुंह में एक सिगरेट लगा दी और जेब से लाइटर निकालकर उसे सुलगा दिया. फिर बच्चे से कहा, खींचो, खींचो, अंदर खींचो... क्योंकि बच्चा सिगरेट का धुआं अंदर नहीं खीच पा रहा था. इसके बाद डॉक्टर ने कहा कि मुझे लाओ में तुम्हे सिगरेट का कश लगाकर दिखाता हूं.

बच्चे को सिगरेट पीने की ट्रेनिंग देता नजर आया डॉक्टर

इसके बाद डॉक्टर ने बच्चे को यह कहते हुए घर भेज दिया कि आगे की ट्रेनिंग कल देंगे. इस मौके पर मौजूद किसी ने घटना का वीडियो अपने मोबाइल के कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल पर डाल दिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया.

प्रशासन ने लिया एक्शन
जालौन के एमओ डॉ. एनडी शर्मा ने इस मामले में तुरंत एक्शन लिया है और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है. यह मामला बाल संरक्षण कानून, चिकित्सा आचार संहिता और सार्वजनिक स्वास्थ्य के नियमों का उल्लंघन का है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement