ट्रेंडिंग
हरदोई जिले के बिलग्राम क्षेत्र में CNG स्टेशन पर एक परिवार अपने वाहन में सीएनजी भराने आया तो स्टेशन कर्मचारी ने सुरक्षा कारणों से चालक और उसके परिवार के सदस्यों को वाहन से नीचे उतरने को कहा, जिस पर परिवार की एक महिला ने पंप कर्मचारी पर पेट्रोल तान दिया.
रविवार शाम को हरदोई जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र में स्थित एक HP CNG स्टेशन पर यह विवाद शुरू हुआ, जब एक परिवार वाहन में सीएनजी भरवाने पहुंचा था. सीएनजी स्टेशन के कर्मचारी रजनीश कुमार ने सुरक्षा कारणों से चालक एहसान खान और उनके परिवार को गाड़ी से उतरने को कहा. इसी से शुरू हुई बहस, जो जल्दी ही मारपीट और धमकी तक पहुंच गई.
कैसे हुई झड़प
बहस के बीच रजनीश ने एहसान खान को अपने कोहनी से पीछे धकेला, जिससे तनाव बढ़ा. इसके बाद बेटी अरीबा खान कार से निकली और गुस्से में रिवॉल्वर निकालकर रजनीश के सीने पर तान दी.
वह धमकी देती हुई बोली
“इतनी गोलियां मारूंगी कि घर वाले पहचान भी नहीं पाएंगे” यह पूरा सीन करीब 16 सेकंड का था और CCTV में कैद होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया
CCTV फुटेज व सोशल मीडिया वायरल
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अरीबा कार से भाग कर रिवॉल्वर लेकर रजनीश के पास आती है और उसे धमकी देते हुए वहां से चली जाती है . सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे “गुंडागर्दी” बताया और पुलिस की कार्रवाई की सराहना की .
पुलिस की जवाबी कार्रवाई
पुलिस ने रजनीश कुमार की शिकायत पर FIR दर्ज की, इसमें एहसान, हुस्नबानो (मां), और अरीबा के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा चलाया जा रहा है. लाइसेंसी रिवॉल्वर व 25 जिंदा कारतूस जब्त किये गए हैं और तीनों को हिरासत में लिया गया, मामले की जांच जारी है.
"इतनी गोली मारूंगी कि घरवाले भी पहचानने से इनकार कर देंगे"
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) June 16, 2025
UP के जिला हरदोई में एक कार में CNG भरनी थी। सेल्समैन से कार सवारों को नीचे उतरने को कहा। इस पर विवाद हुआ। महिला ने सेल्समैन के सीने पर रिवॉल्वर तान दी।
महिला अरीबा खां, हुस्नबानो, एहसान खां पर FIR दर्ज, रिवॉल्वर जब्त। pic.twitter.com/KuLAjg48CM
सामाजिक और कानूनी असर
ये मामला सार्वजनिक स्थानों पर भावना और हथियार के गलत इस्तमाल पर सवाल खड़े करता है. समाज में यह घटना चेतावनी बनकर आई है कि दिन-प्रतिदिन मामूली विवाद भी हिंसा में बदलते जा रहे हैं, खासकर जब हथियार साथ हों.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.