ट्रेंडिंग
10 जून को OpenAI के चैटबॉट ChatGPT में तकनीकी समस्याएं सामने आईं, जिससे दुनियाभर के यूज़र्स को परेशानी हुई. DownDetector पर हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि क्या चैट जीपीटी बंद हो जाएगा.
OpenAI के लोकप्रिय AI चैटबॉट ChatGPT को लेकर 10 जून को दुनियाभर में उपयोगकर्ताओं ने तकनीकी समस्याओं की शिकायतें कीं. DownDetector पर सुबह 6:44 बजे तक 705 से अधिक रिपोर्ट्स दर्ज की गईं, जबकि शाम 5:37 बजे तक यह संख्या 1,127 तक पहुंच गई. जिसके बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि क्या चैट जीपीटी बंद हो जाएगा.
इनमें से 93% शिकायतें ChatGPT से संबंधित थीं, जबकि 7% रिपोर्ट्स ऐप संबंधी दिक्कतों को दर्शाती थीं. इससे यह साफ है कि अधिकांश उपयोगकर्ता मुख्य चैटबॉट सेवाओं तक पहुंचनेे में असमर्थ थे
टेकराडार की रिपोर्ट के अनुसार, यूके के एक छात्र जैक ने कहा कि उन्होंने GPT के सभी मॉडल, Sora और Codex का परीक्षण किया, लेकिन कोई भी ठीक से काम नहीं कर रहा था. जैक ने बताया कि वह कॉलेज का महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट समय पर सबमिट नहीं कर पा रहे थे क्योंकि ChatGPT लगातार त्रुटियां दिखा रहा था.
यह घटना यह दर्शाती है कि ChatGPT पर बढ़ती निर्भरता के कारण जब सिस्टम में समस्या आती है, तो उसका असर छात्रों, पेशेवरों और कंटेंट क्रिएटर्स पर सीधा पड़ता है.
OpenAI ने अपनी आधिकारिक स्टेटस वेबसाइट पर इस समस्या की पुष्टि की है. कंपनी ने बताया कि कुछ यूज़र्स उच्च त्रुटि दर (High Error Rates) और प्रतिक्रिया में देरी (Latency) का सामना कर रहे हैं. हालिया अपडेट में OpenAI ने कहा है कि उन्होंने समस्या के मूल कारण की पहचान कर ली है और इसे कम करने व स्थायी समाधान की दिशा में कार्य किया जा रहा है.
ChatGPT जैसी AI सेवाएं अब हमारी दैनिक जरूरतों का हिस्सा बन चुकी हैं, लेकिन यह घटना याद दिलाती है कि तकनीकी समाधान भी परफेक्ट नहीं होते. ऐसे में जरूरी है कि उपयोगकर्ता समय-समय पर बैकअप प्लान और वैकल्पिक साधनों पर भी भरोसा बनाए रखें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.