ट्रेंडिंग
IPL 2025: आईपीएल में आरसीबी और विराट कोहली की फैन फॉलोइंग किसी से छुपी नहीं है. हाल ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस में एक लड़का 10 रुपये आरसीबी के नाम पर दान करने को कह रहा है. आइए देखते है वीडियो
IPL 2025: भारत में आईपीएल केवल एक टूर्नामेंट नहीं बल्कि क्रिकेट प्रेमियों को त्योहार जैसा है. IPL की हर टीम के प्रशंसक अपनी टीम का इस कदर सपोर्ट करते है कि वह अपने आप में अनोखा हो जाता है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) के लिए गजब की दीवानगी देखी जा सकती है. आरसीबी एक ऐसी टीम है जो जिसके आईपीएल में सबसे ज्यादा फैंस हैं, बावजूद
इसके कि इस टीम ने अभी तक एक भी बार आईपीएल का खिताब नहीं जीता हैं. लेकिन इस टीम के फैंस का उत्साह अभी तक कम नहीं हुआ हैं.
10 रुपये का दान
हाल ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियों में एक लड़का अपने अकाउंट से जुड़े क्यूआर कोड को प्रिंट कराकर शहर में जगह-जगह चिपका रहा हैं. इस लड़के का नाम क्रिएटर सार्थक सचदेवा जो एक एक्सपेरीमेंट कर रहा है कि अगर “ RCB गुडलक के लिए ₹ 10 दान करें” कुछ क्यूआर कोड चिपकाए जाते हैं क्या सच में आरसीबी के फैंस इसे स्कैन कर पैसा भेजेंगे. लेकिन आश्चर्य तो तब होता है जब लोग वास्तव में इसे देखकर स्कैन करना शुरू कर देते हैं और पैसा भेजने लगते हैं और दिन के अंत तक करीब 1200 रुपये इकठ्ठा हो जाते हैं.
देखते ही देखते वायरल हो गया वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अभी तक 3.5 मिलियन बार देखा गया. कई लोग कमेट्स सेक्शन में अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "नया बिजनेस आइडिया."एक अन्य ने कहा, "इसके बाद अगर आरसीबी ना जीते तो रो दूंगी"आरसीबी वर्तमान में 10 मैचों में से 7 जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. आज यानी 3 मई को आरसीबी और सीएसके की आखिरी बार भिडंत होने जा रही हैं. आरसीबी को ये मैच अच्छे खासे मार्जन से जीतना जरूरी है. ताकि वह प्लेऑफ की रेस टॉप 2 में खत्म कर पाए. इस मैच पर 50 प्रतिशत बारिश का भी साया मंडरा रहा है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.