ट्रेंडिंग
फ्लाइट में एक यात्री का आईफोन खोने के बाद हड़कंप मच गया. बाद में iPhone की लोकेशन ऐसी जगह मिली, जिसकी वजह से पायलट और एयर होस्टेस समेत पूरे केबिन क्रू को एयरलाइन ने नौकरी से निकाल दिया.
एक यात्री का iPhone फ्लाइट में गुम हो गया. यात्री ने अंदेशा लगाया कि उसका फोन चोरी हो गया है. इसके बाद उसने फाइंड माई आईफोन फीचर से अपने फोन को ढूंढना शुरू किया. इसमें उसके फोन का लोकेशन ऐसी जगह से मिला, जिसे देखने के बाद एयरलाइन ने विमान के पायलट और एयर होस्टेस सहित पूरे केबिन क्रू को नौकरी से निकाल दिया. आपको बता दें ये मामला तब का है, जब माइकल तजेंडारा नामक व्यक्ति 6 जून को जकार्ता से मेलबर्न के लिए उड़ान भर रहे थे. उसी दौरान गरुड़ इंडोनेशिया की फ्लाइट में उनका मोबाइल चोरी हो गया.
शख्स के फोन का सिग्नल जिस होटल में क्रू मेंबर ठहरे थे वहां से आ रहा था. जब उन्हें अपने फोन का ध्यान आया तो उन्होंने पाया कि उनका फोन उनके पास है ही नहीं. बाद में उन्होंने Apple के Find My iPhone का इस्तेमाल कर अपने खोए हुए फोन का पता लगाना चाहा तो उनका हैंडसेट मेलबर्न में साउथबैंक प्रोमेनेड के पास पिंग किया गया, जो मर्क्योर होटल से कुछ ही दूरी पर था. ये वही होटल था जहां एयरलाइन के कर्मचारी सो रहे थे. तजेंडारा ने बताया कि आखिरी अपडेट में उनके फोन को ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-मध्य विक्टोरिया में यारा नदी में डूबा दिखाया. यानी जिसने भी फोन को चुराया था, वो पहले उस होटल में गया, जहां फ्लाइट के क्रू मेंबर ठहरे थे. फिर वो वहां से निकला और उसे नदी में फेंक दिया.
ये भी पढ़ें-2025 में ये हैं दुनिया के 5 सबसे सुरक्षित देश, जारी हुई लिस्ट
मैनचेस्टर इवनिंग न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने इंस्टाग्राम पर फाइंड माय फोन फीचर पर अपने आईफोन को ट्रेस करने के स्क्रीनशॉट और इस घटना के बारे में सारे अपडेट को शेयर किया. इसमें उन्होंने अनुरोध किया कि यह सिर्फ एक फोन के बारे में नहीं है. यह भविष्य में सभी यात्रियों की सुरक्षा के बारे में है. कृपया इस कहानी को टैग और शेयर करने में मदद करें. इसके बाद इस घटना से इंडोनेशिया में हलचल मच गई. गरुड़ इंडोनेशिया के वाणिज्यिक और कार्गो विभाग के प्रमुख एडे आर. सुसार्दी ने 9 जून को कहा कि जब आईफोन गायब हुआ था, उस समय ड्यूटी पर मौजूद चालक दल को तब तक के लिए बैठा दिया गया है, जब तक वे पता नहीं लगा लेते कि आखिर हुआ क्या था.
अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.