Advertisement

'क्यूट' BJP नेता की पत्नी को ढूंढ रहे थे इंटरनेट यूजर्स, मिला मजेदार जवाब

तेमजेन के ट्वीट पर सोशल मीडिया से बड़े ही मजेदार कमेंट देखने को मिल रहे हैं. मेट्रीमोनियल वेबसाइट चलाने वाले अनुपम मित्तल ने लिखा, शादी डॉट कॉम कुछ करना पड़ेगा.

'क्यूट' BJP नेता की पत्नी को ढूंढ रहे थे इंटरनेट यूजर्स, मिला मजेदार जवाब
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: नागालैंड के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इमना सोशल मीडिया के नए फेवरेट बन चुके हैं. छोटी आंखों का फायदा बताकर उन्होंने इस कदर लोगों का दिल जीता कि अब हर कोई उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानना चाहता है. इसी राह पर आगे बढ़ते हुए लोग उनकी लाइफ पार्टनर यानी पत्नी के बारे में सर्च कर रहे हैं. यह जानकारी हमें किसी और ने नहीं बल्कि खुद तेमजेन ने दी.

उन्होंने ट्विटर पर एक स्क्रीन शॉट शेयर किया. इसमें दिख रहा है कि लोग तेमजेन की उम्र, पत्नी, बायोग्राफी और उनकी वायरल वीडियो सर्च कर रहे हैं. इस सर्च पैटर्न पर चुटकी लेते हुए लिखा, इस गूगल सर्च ने मुझे एक्साइटमेंट से भर दिया है. इसके साथ उन्होंने एक फनी इमोजी लगाई और आगे लिखा कि मैं भी अभी अपनी पत्नी तलाश ही रहा हूं.

यह भी पढ़ें: VIDEO: फ्री सॉस के लिए 3 लड़कियों ने रेस्त्रां में मचा दिया हंगामा, जो हाथ लगा उठा कर फेंका


तेमजेन के ट्वीट पर सोशल मीडिया से बड़े ही मजेदार कमेंट देखने को मिल रहे हैं. मेट्रीमोनियल वेबसाइट चलाने वाले अनुपम मित्तल ने लिखा, शादी डॉट कॉम कुछ करना पड़ेगा. सत्यम सिंह ने लिखा, आप जैसा व्यक्तित्व अब तक ओझल रहा, हमारा दुर्भाग्य है!. नेहा ने लिखा, आपको खाना बनाना आता है ? ऐश्वर्या ने लिखा, यह इतने क्यूट क्यों हैं ? गौरव श्रीवास्तव ने लिखा, गूगल आपकी मदद करेगा.

यह भी पढ़ें: Indigo ने पैसेंजर से मांगा 'CUTE चार्ज', यह क्या होता है और क्यों लिया जाता है ?

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement