Advertisement

Wow! पांडा को गोद में सुलाएं और लाखों कमाएं, क्या मजे की नौकरी है

यह वीडियो बेहद क्यूट है और इसे सोशल मीडिया पर बहुत प्यार मिल रहा है. साथ ही साथ लोगों को इनकी नौकरी से बहुत जलन भी हो रही है.

Wow! पांडा को गोद में सुलाएं और लाखों कमाएं, क्या मजे की नौकरी है
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंटरनेट पर एक बेहद क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में हरे गाउन और मास्क पहने लोग छोटे-छोटे पांडा को गोद में बैठाकर सुलाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में आप देखेंगे कि वे बड़े ही प्यारे अंदाज में पांडा को बच्चों की तरह गोद में बैठाकर सुलाते नजर आ रहे हैं. वे पांडा को ठीक वैसे ही झुला रहे हैं जैसे कि हम छोटे बच्चों को झुलाते हैं. पांडा भी आराम से झूला झूलते हुए सोते नजर आ रहे हैं.

वीडियो में आप देखेंगे कि एक साथ कई लोग पांडा को अपनी गोद में बैठाए सुला रहे हैं. यह वीडियो बहुत पसंद की जा रही है. लोगों का कहना है कि ऐसी नौकरी मिल जाए तो क्या ही बात है. इस वीडियो को इंटरनेट पर आठ मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. एक यूजर ने लिखा, ऐसी नौकरी करने के लिए तो मैं पैसे देने को तैयार हूं. एक ने लिखा, यह कोई नौकरी नहीं है. यह काम तो मैं फ्री में कर लूंगा.

यह भी पढ़ें: Bihar Video: एग्जाम सेंटर की बत्ती गुल, मोबाइल की फ्लैश लाइट में पेपर देते दिखे छात्र

 

यह भी पढ़ें: Viral: पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए बनी वेट्रेस, टिप में एक झटके में मिले इतने पैसे कि रो पड़ी 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement