ट्रेंडिंग
बंदरिया का ऐसा बर्ताव देखकर सभी लोग हैरान थे. उसके बारे में जानकारी पाने के बाद उसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई थी.
डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है. जिसमें एक बंदरिया घायल हालत में इलाज के लिए अस्पताल पहुंच गई. डॉक्टर ने मरहम पट्टी की तो उसने मरीज की तरह बिस्तर पर लेटकर थोड़ी देर आराम भी किया. बंदरिया का बर्ताव देखकर डॉक्टर्स भी हैरान थे. यह मामला बिहार, सासाराम के शाहजुमा का है.
यह बंदरिया रोज यहां आस-पास घूमा करती है. रविवार 5 जून को उसके सिर में चोट लग गई. अब चोट लगी तो वह मोहल्ले में स्थित डॉ एसएम अहमद के क्लिनिक के बाहर जाकर बैठ गई. डॉक्टर के स्टाफ ने बंदरिया को देखा तो उसे अंदर लेकर गए. इसके बाद उसका घाव साफ किया गया. इस दौरान उसका बच्चा उसके सीने से ही चिपका रहा.
यह भी पढ़ें: Optical Illusion: अपनी खूबियां जानने के लिए बेस्ट है यह टेस्ट, बताइए आपको पहले क्या दिखा?
इलाज के बाद वह थोड़ी देर वहां पास रखे बेड पर लेटी रही. आराम करने के बाद वह खुद ही क्लिनिक से बाहर भी चली गई. आसपास के लोग बंदरिया की समझदारी को लेकर हैरान हैं. उसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी.
यह भी पढ़ें: Viral: ऐसा बदला कि कांप उठेगी रूह, चिड़िया ने चोंच मार-मारकर फोड़ दी सांप की आंख
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.