ट्रेंडिंग
अमेरिका के वॉल स्ट्रीट पर एक इंडियन वेडिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रहा है. यहां सजे-धजे बारातियों ने पूरी वॉल स्ट्रीट को जाम कर दिया.
अमेरिका में देसी अंदाज में हिंदुस्तानी बारात निकली.बारात ढोल-नगाड़े के साथ निकली, जिसने पूरे वॉल स्ट्रीट को जाम कर दिया. अमेरिका के वॉल स्ट्रीट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बाराती डीजे की धुन पर थिरकते और खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं. वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. वायरल वीडियो में पारंपरिक परिधान पहने सैकड़ों लोगों का एक बड़ा समूह डीजे की धुन पर वॉल स्ट्रीट पर नाचते-गाते दिखाई दे रहे हैं. सबके सब मस्ती में डूबे हुए हैं. इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि पूरी वॉल स्ट्रीट बारातियों की भीड़ से बंद हो गई है.
सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @djajmumbai नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इसका कैप्शन है - हमने 400 लोगों की बारात के साथ वॉल स्ट्रीट को ही बंद कर दिया. क्या किसी ने सोचा होगा? निश्चित रूप से ऐसा जादू जीवन में एक बार होता है. डीजे द्वारा शेयर किए गए वीडियो में न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित सड़क पर शादी के जश्न में शामिल लोग दिल खोलकर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं.भारतीय परिधान पहने कई लोग डीजे की धुन पर थिरकते और मस्ती करते नजर आ रहे हैं.
एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा - कभी नहीं सोचा था कि मैं एम्पायर स्टेट ऑफ माइंड का ढोल वर्जन सुनूंगा, यह अद्भुत है. दूसरे ने लिखा है -कोई केवल कल्पना कर सकता है कि वॉल स्ट्रीट के एक ब्लॉक को बंद करने के लिए उन्होंने कितना पैसा खर्च किया होगा, लेकिन यह देखना वाकई मजेदार था. एक अन्य यूजर ने लिखा है 400 से ज्यादा लोग और खत्म न होने वाली मस्ती ये वाकई में वाइल्ड है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.