ट्रेंडिंग
Yuzvendra Chahal Bike Ride: भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेदी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो रॉयल एनफील्ड की इस बाइक पर सवार हुए हैं.
भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल अपनी एक्स-वाइफ और रूमर्ड गर्लफ्रेंड को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं. इस बार भी चहल का नाम सुर्खियों में आया है, लेकिन इस बार वो न तो अपनी एक्स वाइफ और न ही रूमर्ड गर्लफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में आए हैं. दरअसल, उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें वो रॉयव एनफील्ड बाइक पर सवार नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं कि इस बाइक के फीचर्स क्या हैं और इसकी कीमत कितनी है?
650सीसी बाइक पर सवार हुए चहल
सोशल मीडिया पर युजवेंद्र चहल की एक वीडियो काफी तेजी से फैल रही है, जिसमें वो एक भारी बाइक पर सवार नजर आए हैं. वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि चहल पहले बाइक को चेक करते हैं और फिर उसकी रेज बढ़ाते हैं, जिससे काफी आवाज भी आती है. इस बाइक का नाम रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650सीसी है. चहल काफी दुबले-पतले हैं और उनपर इतनी भारी बाइक देखन के बाद फैंस भी काफी हैरान हैं.
क्या हैं बाइक की फीचर्स?
रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650सीसी फीचर्स से लैस बाइक है. इसका इंजन 648 सीसी है और इसका माइलेज 25 किलोमीटर प्रतिलीटर है. इस बाइक का वजन 211 किलोग्राम है, जो काफी भारी बाइक है. वहीं इसकी टंकी 12.5 लीटर की है. इसकी सीट का साइज 804 एमएम है. इस बाइक के मार्केट में कई कलर्स भी हैं. इस बाइक की टॉप स्पीड 169 किलोमीटर प्रतिघंटा है.
रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650सीसी की क्या है कीमत?
भारत में रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी 650सीसी एक्स-शोरूम प्राइस 3,25,897 रुपये से शुरू होकर 3,52, 459 रुपये तक है. वहीं इसका ऑन-राइड प्राइस 4 लाख रुपये के करीब है. इस बाइक का मॉडल मिस्टर क्लीन है और इसमें चार तरह के स्लिपस्ट्रीम ब्लू, एपेक्स ग्रे, रॉकर रेड और ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन कलर भी आते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.