Advertisement

जिम, स्पा और विदेशी व्यंजन... यात्रियों के लिए इस भारतीय ट्रेन में मिलती है 5 स्टार जैसी सुविधा, जानें किराया

Golden Chariot Train: गोल्डन चैरियट ट्रेन में करीब 40 केबिन बनाए गए हैं. जिनमें गद्देदार बेड मौजूद हैं. सभी केबिन एयर कंडीशनर और वाई-फाई से लैस हैं. इस ट्रेन में कुल 80 यात्री सफर कर सकते हैं.

Latest News
जिम, स्पा और विदेशी व्यंजन... यात्रियों के लिए इस भारतीय ट्रेन में मिलती है 5 स्टार जैसी सुविधा, जानें किराया

india luxury train golden chariot

Add DNA as a Preferred Source

भारत में हर रोज करीब 13,500 के ट्रेनें चलती हैं. इनमें लगभग 2 करोड़ 40 लाख लोग सफर करते हैं. जिनमें कुछ एक्सप्रेस ट्रेनें भी शामिल हैं. इन ट्रेनों में भले ही आपको लग्जरी जैसी सुविधाएं मिल जाएं, लेकिन भारत में एक ट्रेन ऐसी है, जो चलती-फिरती फाइव स्टार होटल मानी जाती है. इस ट्रेन में जिम, स्पा से लेकर विदेशी व्यंजन तक हर सुविधा मौजूद है.

दरअसल, हम लग्जरी ट्रेन गोल्डन चैरियट (Golden Chariot) की बात कर रहे हैं. यह ट्रेन कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी समेत दक्षिण भारत की सैर कराती है. गोल्डन चैरियट को हर साल दिसंबर के महीने में पर्यटकों के लिए चलाया जाता है. इसकी अंदर की खूबसूरती देख कोई कह नहीं सकता कि यह ट्रेन है. ट्रेन में गद्देदार फर्नीचर, आलीशान रूम और बाथरूम को शानदार इंटीरियर से डिजाइन किया गया है.

ट्रेन की सुविधाओं पर फिदाई हुईं Sarah Todd
ऑस्ट्रेलिया की शेफ और कंटेंट क्रिएटर सारा टॉड (Sarah Todd) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने  गोल्डन चैरियट ट्रेन की सुविधाओं के बारे में बताया है. सारा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'साउथ इंडिया की सबसे शानदार ट्रेन गोल्डन चैरियट में आपका स्वागत है. इसके शाही डिब्बों में कदम रखते ही आपको सफर का अनोखा एहसास होने लगेगा. लग्जरी रूम, परोसे जाने वाला लजीज खाना और आरामदायक केबिन आपको सफर का बेहद खास एहसास दिलाएंगे.'

सारा टॉड ने वीडियो के जरिए ट्रेन की सभी सुविधाओं के  बारे में डिटेल्स से बताया है. वीडियो में वह ट्रेडमिल पर दौड़ती नजर आ रही हैं. वहीं एक महिला से मसाज करा रही हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SARAH TODD (@sarahtodd)

कितना लगता है किराया.
गोल्डन चैरियट ट्रेन में 13 डबल बेड केबिन, 26 ट्विन बेड केबिन और एक दिव्यांगों के लिए केबिन बनाया गया है. सभी केबिन एयर कंडीशनर और वाई-फाई से लैस हैं. ट्रेन में कुल 80 यात्री सफर कर सकते हैं. ट्रेन में यात्रियों के लिए जिम, स्पा जैसी सुविधा मौजूद है. इसके अलावा टीवी लगाई गई है. जिसमें ओटीटी के मजे ले सकते हैं. ट्रेन में सैलून भी मौजूद है. इस ट्रेन में 6 दिन और 5 रातें गुजारने के लिए 4 लाख से ज्यादा का किराया है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement