ट्रेंडिंग
करीब 92 साल की हो चुकीं रीना छिब्बर सालों से पाकिस्तान जाकर अपने पुश्तैनी घर को देखने के लिए मेहनत कर रही थीं. आखिरकार ट्विटर के जरिए उन्हें मदद मिली.
डीएनए हिंदी: भारत और पाकिस्तान के बीच के बंटवारे में कई लोग ऐसे थे जो इधर-उधर हुए. कुछ के घर वहां छूट गए तो किसी के परिवार और रिश्तेदार भारत नहीं पहुंच पाए. ऐसी ही हैं एक हैं रीना छिब्बर जो 75 साल अपने पुश्तैनी घर को देखने पाकिस्तान पहुंचीं. वह 92 साल की हैं और सालों से अपने घर जाने का सपना देखती थीं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान उच्चायोग ने सद्भावना के तौर पर भारतीय महिला को तीन महीना का वीजा दिया. रीना वाघा-अटारी बॉर्डर से होकर पाकिस्तान में अपने पुश्तैनी घर पहुंचीं. रीना ने बताया, मेरे और भाई-बहनों के दोस्त थे जो अलग-अलग समुदाय के थे. बंटवारे के बाद हमारा परिवार भारत आ गया. उन्होंने बताया कि बंटवारे के वक्त उनकी उम्र 15 साल थी. करीब 75 साल बाद भी वह अपने घर, गली और दोस्तों की यादों को भुला नहीं पाईं.
यह भी पढ़ें: Viral Video: फिटनेस के लिए बकरे से भिड़ जाता है ये बंदा, देखें किसने किसको दी पटखनी
रीना ने इससे पहले 1965 में पाकिस्तान जाने के लिए वीजा अप्लाई किया था लेकिन दोनों देशों के बीच युद्ध की वजह से उन्हें इजाजत नहीं मिली थी. रीना ने बताया कि उन्होंने 2021 में भी कोशिश की थी लेकिन तब भी वह कामयाब नहीं रहीं. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर हिना रब्बानी खार को ट्वीट करते हुए पाकिस्तान आने की इच्छा जाहिर की. इसके बाद उन्हें 90 दिनों का वीजा दिया गया. 16 जुलाई को जैसे वह वह पाकिस्तान पहुंची तो उनकी आंखें नम हो गईं.
यह भी पढ़ें: 24 देशों में बैन है यह कुत्ता, ये 8 माने जाते हैं सबसे खतरनाक
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों (Latest News) पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में (Hindi News) पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.