ट्रेंडिंग
जयपुर की एक मशहूर स्वीट शॉप ने दिवाली के लिए पेश की देश की सबसे महंगी मिठाई 'स्वर्ण प्रसादम'. 1,11,000 रुपये प्रति किलो कीमत वाली यह मिठाई शुद्ध सोने और प्रीमियम ड्राईफ्रूट से बनाई गई है.
दिवाली के रंग और खुशियों को और खास बनाने के लिए जयपुर की एक स्वीट शॉप ने तैयार की है देश की सबसे महंगी मिठाई. 'स्वर्ण प्रसादम' नाम की यह मिठाई सिर्फ देखने में ही नहीं, बल्कि इसकी कीमत सुनकर भी लोग हैरान रह जाते हैं. 1,11,000 रुपये प्रति किलो कीमत वाली इस मिठाई में 24 कैरट शुद्ध सोना, चिलगोजे, केसर और जैन मंदिर का खास गोल्ड वर्क शामिल है. यह मिठाई दिवाली की मिठास में शाही ट्विस्ट जोड़ रही है.
जयपुर की यह मिठाई दुकान दिवाली के त्योहार पर कुछ खास पेश कर रही है. 'स्वर्ण प्रसादम' को बनाने में सबसे कीमती ड्राईफ्रूट चिलगोजे का इस्तेमाल किया गया है. इस मिठाई पर 24 कैरट शुद्ध सोने की भस्म चढ़ाई गई है, जिसे खाने योग्य बनाया गया है. मिठाई में केसर और जैन मंदिर से लाया गया गोल्डन वर्क भी लगाया गया है. इसके ऊपर पाइन नट्स की सजावट इसे और भी आकर्षक बनाती है.
दुकान की मालिक अंजलि जैन ने बताया कि यह मिठाई भारत की सबसे महंगी मिठाई बन गई है. इसकी पैकिंग भी शाही अंदाज में की गई है, ताकि ग्राहक इसे किसी खास गहने की तरह महसूस कर सकें. स्वाद में यह मिठाई बेहद खास है और स्वास्थ्य के लिहाज से भी फायदेमंद मानी जा रही है.
यह भी पढ़ें: Diwali Gift Ideas: त्योहार की खुशियों में लग जाएगा चार चांद, अगर दिवाली पर अपनों को देंगे ये यूनिक गिफ्ट्स
#WATCH | Jaipur, Rajasthan | A sweet shop in Jaipur launches a sweet named 'Swarn Prasadam' priced at Rs 1,11,000 infused with 24 carat edible gold, known as Gold ashes or 'Swarn Bhasma' pic.twitter.com/qrZSaYFCn2
— ANI (@ANI) October 18, 2025
स्वर्ण प्रसादम के अलावा इस दुकान ने कुछ और सोने से बनी मिठाइयों को भी लॉन्च किया है. इनमें 24 कैरट सोने की काजू कतली 35,000 रुपये प्रति किलो, स्वर्ण भस्म वाली मिठाई 1,950 रुपये प्रति पीस और सोने की रसमलाई 400 रुपये प्रति पीस में उपलब्ध है. दिवाली के मौके पर शाही मिठाइयों का यह कलेक्शन न केवल उत्सव में खास अनुभव जोड़ रहा है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है. लोग इस मिठाई की तस्वीरें देखकर हैरान हैं और इसे खरीदने के लिए उत्सुक भी हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.